'वाराणसी' टीजर लॉन्च पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पारंपरिक अंदाज में बिखेरा जलवा, फैन्स बोले- 'राजकुमारी जैस्मिन' जैसी लग रही हैं'

प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के टीजर लॉन्च इवेंट में सफेद लहंगे में अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। फैंस ने उनके ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफें कीं और उन्हें 'राजकुमारी जैस्मिन' कहकर संबोधित किया, जिससे सोशल मीडिया पर उनका देसी गर्ल अवतार छा गया। प्रियंका चोपड़ा का यह मंदाकिनी लुक 'वाराणसी' फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा रहा है।
ग्लोबल स्टार प्रिंयका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के जरिए पूरी दुनिया का दिल जीता है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वाराणसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन बाहुबाली व RRR के निर्देशक एसएस राजामौली कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने हैदराबाद में एक मेगा टीजर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, जिसमें तमाम स्टार कास्ट और अन्य क्रू मेंबर्स शामिल हुए। इस बीच,सबका ध्यान प्रिंयका चोपड़ा की एंट्री ने खींचा। इस मेगा इवेंट में देसी गर्ल का लुक देखकर फैंस भी हैरान हो गए। लॉन्च से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई, जिसे देखकर फैंस भी दंग हो गए है। प्रियंका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफें जमकर हो रही है।
प्रियंका ट्रेडिशनल व्हाइट लहंगा में कमाल लग रही है
इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ट्रेडिशनल व्हाइट लहंगे में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने पारंपरिक ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया और मिनिमल मेकअप लुक रखा है। प्रियंका ने कॉ-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिवादन किया, इसके बाद दर्शकों को नमस्ते कहा, उन्होंने फिर से हाथ हिलाया, कुछ देर मुस्कुराईं और फिर पृथ्वीराज के बगल में बैठ गईं।
प्रियंका की तारीफें करके नहीं थक रहें फैंस
प्रियंका चोपड़ा की इस लुक को लेकर उनके फैंस खूब सराहना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने रविवार सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "अपने अंदर की देवी को प्रकट कर रही हूं। #मंदाकिनी #वाराणसी।" एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "माय गर्ल OMGGGG," जबकि दूसरे ने लिखा, "बहुत सुंदर, क्वीन।" एक इंस्टाग्राम यूजर ने तो उन्हें "राजकुमारी जैस्मीन!" तक कह डाला। इस पोस्ट को अब तक 302k से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं।
मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' में मंदाकिनी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस तेलुगु एक्शन महाकाव्य के निर्माताओं ने शनिवार शाम हैदराबाद में एक भव्य ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें फिल्म का शीर्षक और टीजर जारी किया गया। कुछ ही दिन पहले ही स्टार कास्ट के फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किए गए।












