सनडांस फिल्म फेस्ट के लिए चुनी गई प्रियंका की ‘ए किड लाइक जेक’

Priyanka Chopra''s A Kid Like Jake selected for Sundance Film Festival

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म सनडांस फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गई है।

लास एंजिलसि। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म सनडांस फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गई है। यह हॉलीवुड में 35 वर्षीय अभिनेत्री की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने ‘बेवॉच’ में काम किया था।

प्रियंका ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘ मैंने ‘ए किड लाइक जेक’ की पटकथा पढ़ी, तभी मुझे लगा कि इस कहानी का हिस्सा बनने की जरूरत है। यह कहानी कही और दिखाई जानी चाहिए। ’’उन्होंने लिखा, 'अब यह सनडांस फेस्ट के लिए चुनी गई है।'

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़