फिल्म The sky is pink के प्रमोशन में जुटीं प्रियंका, कहा- निक में नजर आते है....

priyanka-doing-promotion-of-film-the-sky-is-pink
रेनू तिवारी । Sep 27 2019 4:41PM

फिल्म पर विस्तार से बात करने के लिए वह मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा मीडिया ने कई तरह के सवाल किए जिसका जवाब प्रियंका चोपड़ा ने बखूबी दिया। मीडिया ने पूछा कि निक जोनास को वो क्यों पसंद करती हैं जिसके जवाब में प्रियंका चौपड़ा ने कहा कि उनको निक जोनास में कभी- कभी अपने पापा नजर आते हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रमोशन में जुट गई है। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह अमेरिका से मुंबई भी आई हैं। फिल्म पर विस्तार से बात करने के लिए वह मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा मीडिया ने कई तरह के सवाल किए जिसका जवाब प्रियंका चोपड़ा ने बखूबी दिया। मीडिया ने पूछा कि निक जोनास को वो क्यों पसंद करती हैं जिसके जवाब में प्रियंका चौपड़ा ने कहा कि उनको निक जोनास में कभी- कभी अपने पापा नजर आते हैं। यह कहकर प्रियंका भावुक हो गई। 

इसे भी पढ़ें: बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने बॉलीवुड सॉन्ग पर लागाए ठुमके

इसके अलवा फिल्म द स्काई इज़ पिंक के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने समुद्र के किनारे अपने को- स्टार फरहान अख्तर के साथ पॉज दिए। इस दौरान फिल्म में अहम रोल निभा रहे रोहित सुरेश सराफ भी नजर आये। लुक की बात करें तो प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ऑरेंज रंग की गाउन में बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आईं। 

आपको बता दें कि फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' से प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद बॉलीवुड में फिर से वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह फिल्म भारत से वापसी करने वाली थी लेकिन जोनास संग शादी के डेट फिल्म से क्लैश होने के कारण फिल्म को प्रियंका ने छोड़ दिया था। फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' से प्रियंका कमबैक करने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: The Sky Is Pink की फिल्म निर्माता ने कहा, इस फिल्म में सबकुछ वास्तविक

फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' इस लिए भी चर्चा में है क्योंकि ये फिल्म धर्म के कारण बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी जायरा वसीम की आखिरी फिल्म है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़