Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Tanushree Dutta
INSTAGRAM
एकता । Oct 9 2026 4:08PM

नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के बयान पर विवाद छिड़ गया है। इस बीच अभिनेत्री संध्या मृदुल ने पीड़ितों के समर्थन में एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने कहा कि किसी के चले जाने से उसके द्वारा किया गया दुर्व्यवहार और पीड़ितों का दर्द खत्म नहीं हो जाता।

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्मी दुनिया में शोक का माहौल है। इस बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने नाना पाटेकर की मौत को ‘ईवल डेड’ बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अब अभिनेत्री संध्या मृदुल ने एक पोस्ट के जरिए पीड़ितों के दर्द और उनके अनुभवों पर बात की है।

संध्या मृदुल ने पोस्ट में क्या कहा?

संध्या मृदुल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब तनुश्री दत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इसी वजह से लोग संध्या की पोस्ट को नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता से जोड़कर देख रहे हैं।

अपने पोस्ट में संध्या ने लिखा, “किसी व्यक्ति की मौत से उसके किए नुकसान अपने आप खत्म नहीं हो जाते। किसी के चले जाने से उसके दुर्व्यवहार की सच्चाई नहीं बदल जाती। सार्वजनिक रूप से किसी की तारीफ किए जाने से उन लोगों के अनुभव भी कम सच्चे नहीं हो जाते, जिन्होंने उसके व्यवहार से दर्द सहा है।”

इसे भी पढ़ें: Nana Patekar के निधन पर Tanushree Dutta की प्रतिक्रिया. कहा- 'परिवार के प्रति संवेदना, सोच-समझकर दूंगी अपना बयान'

उन्होंने आगे कहा कि किसी व्यक्ति के लिए दुख जताने के साथ-साथ उन लोगों के दर्द को याद रखना भी जरूरी है, जो उससे जुड़ी तकलीफों से गुजर रहे हैं।

संध्या ने यह भी लिखा कि जब किसी के बारे में सिर्फ अच्छी बातें कहने की इजाजत होती है और पीड़ितों को भुला दिया जाता है, तो उन्हें ऐसा महसूस हो सकता है कि उनकी सच्चाई को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: जब दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम

संध्या मृदुल ने पूछे तीखे सवाल

संध्या मृदुल ने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कुछ सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, “क्या किसी के मरने के बाद वह उत्पीड़न करने वाला नहीं रह जाता? क्या उसके किए नुकसान भी खत्म हो जाते हैं? पीड़ितों के लिए ऐसा नहीं होता।” इस पोस्ट के साथ संध्या ने लिखा, “पीड़ित को इसी के साथ जीना पड़ता है। मैं हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी हूं।”

उन्होंने अपने पोस्ट में ‘मीटू’ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। उनके इस बयान को पीड़ितों के अनुभवों और उनके दर्द को समझने की अपील के तौर पर देखा जा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़