मालदीव से हनीमून मनाकर वापस लौटे राहुल वैद्य और दिशा परमार, मुंबई एयरपोर्ट पर किए गए स्पॉट

Rahul Vaidya and disha Parmar return to Mumbai from their honeymoon

बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने हाल ही में शादी रचाई है। यह कपल मालदीव से मुंबई वापिस लौटा है। कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने हाल ही में शादी रचाई है। शादी के बाद से ही यह कपल सुर्खियों में बना रहता है। अब हाल ही में यह कपल मालदीव हनीमून मनाने गया था।जहां से दोनों की खूबसूरत फोटोज भी सामने आई थी। इन फोटोज को उनके फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा है। अब हाल ही में यह कपल मालदीव से मुंबई वापिस लौटा है। कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इसे भी पढ़ें: पूनम ढिल्लन और पद्मिनी कोल्हापुरी का ऋषि कपूर पर खुलासा, कहा-रोमांटिक सीन करना होता था मुश्किल

 इस दौरान दिशा पिंक और ब्लैक ड्रेस में तो वहीं राहुल वैद्य येलो टी शर्ट में नजर आए। कपल की बॉन्डिंग उनके फैंस को भी खूब पसंद आती है। मालदीव से शेयर की गई फोटोज में दिशा बिकिनी में नजर आई थीं।आपको बता दें कि राहुल वैद्य ने दिशा परमार को बिग बॉस में शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद से इस कपल की खूब चर्चा होने लगी थी। दोनों एक दूसरे के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए भी नजर आते थे। इसके अलावा राहुल वैद्य अपनी सिंगिंग को लेकर भी काफी खबरों में बने रहते हैं। उनके सॉन्ग्स भी फैंस को खूब पसंद आते हैं। वहीं राहुल दिशा के साथ अपनी बॉन्डिंग की वजह से भी फैंस को खूब पसंद आते हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़