विनोद मेहरा से की थी रेखा ने पहली शादी! विदा होकर ससुराल आयी तो सास ने किया था चप्पल से स्वागत

rekha-married-first-to-vinod-mehra
रेनू तिवारी । Feb 13 2020 11:40AM

विनोद मेहरा लुक में काफी स्मार्ट थे और साथ-साथ टेलेंटिड भी थे। उनपर इंडस्ट्री की कई लड़कियों का दिल आ गया था लेकिन विनोद मेहरा के सपनों की रानी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा थी। बॉलीवुड गलियारों में रेखा की प्रेम कहानी के तमाम किस्से हैं लेकिन रेखा का पहला प्यार विनोद मेहरा थे।

बॉलीवुड में विनोद मेहरा ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। विनोद मेहरा की आज 75वीं जयंती है। पंजाब के अमृतसर में 13 फरवरी 1945 में जन्में विनोद मेहरा 45 साल की उम्र में ही दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गये। विनोद मेहरा सिनेमा के सफल कलाकारों में से एक थे। उन्होंने ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 1971 में फिल्म 'ऐलान' से की थी। ऐलान की सफलता के बाद विनोद मेहरा ने लगातार फिल्में की और एक दशक में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। विनोद मेहरा की एक फिल्म ऐसी थी जो उनकी मौत के तीन साल बाद रिलीज हुआ। उस फिल्म का नाम 'गुरुदेव' था। इतनी कम उम्र में विनोद मेहरा ने एक्टिंग के साथ-साथ कई फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया। 

विनोद मेहरा की जिंदगी से कई किस्से जुड़े। विनोद मेहरा लुक में काफी स्मार्ट थे और साथ-साथ टेलेंटिड भी थे। उनपर इंडस्ट्री की कई लड़कियों का दिल आ गया था लेकिन विनोद मेहरा के सपनों की रानी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा थी। बॉलीवुड गलियारों में रेखा की प्रेम कहानी के तमाम किस्से हैं लेकिन रेखा का पहला प्यार विनोद मेहरा थे। कहते हैं रेखा और विनोद मेहरा की शादी हो चुकी थी लेकिन विनोद का परिवार रेखा को बिलकुल पसंद नहीं करता था। वह रेखा को अपनी आंखों के सापने देखना भी पसंद नहीं करता था। खास तौक पर विनोद मेहरा की मां को रेखा रत्ती भर भी पसंद नहीं थी। बॉलीवुड के पुराने किस्सों को उठा कर देखें तों उनमें लिखा हैं कि जब रेखा और विनोद मेहरा का प्यार परवान चढ़ गया था तो रेखा और विनोद ने गुपचुप शादी कर ली थी और शादी करके जब रेखा विनोद के घर में गई तो विनोद की मां ने रेखा को घर की दहलीज तक पार नहीं करने दी और वापस अपने घर जाने के लिए कहा। विनोद के लाख कहने पर भी उनकी मां नहीं मानी। रेखा से विनोद भी बेहद प्यार करते थे लेकिन इस प्यार के कारण एक घर बिखर रहा था। अब मां और प्रेमिका के प्यार में विनोद बट गये थे। वह किसी को छोड़ना नहीं चाहते थे। रेखा के साथ मां ने जिस तरह का बर्ताव किया था उसे लेकर रेखा और विनोद के बीच भी तनाव हो रहा था। मां बिलकुल भी रेखा को अपने घर की बहु बनाने के लिए तैयार नहीं थी। धीरे-धीरे रेखा और विनोद का रिश्ता खत्म हो गया।

एक रिपार्ट के अनुसार ये कहा जाता है कि जह रेखा और विनोद शादी करके मुंबई पहुंचे थे तो रेखा ने जैसे ही विनोद की मां के पैर छूने चाहे तो मां ने रेखा को पीछे कर दिया और गुस्से में वह रेखा को चप्पल से मारने जा रही थी तभी विनोद मे मां को ऐसा करने से रोक दिया। ये बात रेखा का काफी बुरी लगी थी। विनोद और रेखा के बीच इस बात को लेकर काफी बहस होती थी। रेखा और विनोद मेहरा की जोड़ी को फिल्मों में खूब पसंद किया जाता था। दोनों ने साथ में अनजाना सफर, बिंदिया चमकेगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। बॉलीवुड इडस्ट्री में विनोद मेहरा अपनी तीन शादियों के लिए जाने जातें थे। 

इसे भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने किसके लिए करवाए कर्ली हेयर, क्या बॉयफ्रेंड है वजह?

रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा ने 1988 में किरण नाम की लड़की से शादी की थी। किरण और विनोद के दो बच्चे हुए- बेटा रोहन और बेटी सोनिया। ये दोनों ही आज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. शादी के दो साल बाद यानि साल 1990 में महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा का निधन हो गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़