रिया चक्रवर्ती पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की याचिका दाखिल

Rhea Chakraborty

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने प्राथमिकी की जांच पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है।बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने शीर्ष अदालत में यह याचिका दायर की है। प्राथमिकी में सुशांत के पिता ने अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का इन लोगों पर आरोप लगाया है।

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया कि उनके खिलाफ पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित की जाए जहां अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले की जांच चल रही है। राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने शीर्ष अदालत में यह याचिका दायर की है। प्राथमिकी में सुशांत के पिता ने अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का इन लोगों पर आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने खोले राज, कहा- फिल्मी दुनिया छोड़ ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था मेरा बेटा, लेकिन रिया...

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिन्दे ने बताया कि इस मामले को पटना से मुंबई स्थानांतरित कराने के लिए उच्चतम न्यायलाय में याचिका दायर की गयी है। मानशिन्दे ने बताया कि चक्रवर्ती ने अपनी याचिका का निपटारा होने तक पटना में सुशांत के पिता की प्राथमिकी पर बिहार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने का भी अनुरोध किया है। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटका मिला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़