सलमान खान की जिंदगी में आई ये लेडी लवर लेकिन फिर भी हैं कुँवारे क्यों?

salman-khan-came-in-the-life-of-this-lady-lover
रेनू तिवारी । Dec 27 2018 11:59AM

सलमान खान की की जिंदगी में बहुत लड़कियां आई, कई से तो सलमान को सच्चा प्यार भी हुआ लेकिन न जानें क्यों सलमान खान आज भी अकेले हैं। आइये जानते है सलमान खान की जिंदगी में आई अब तक की लेड लव के बारे में-

बॉलीवुड के सबसे चहेते खान में सबसे पहले आते हैं सलमान खान, भाईजान के स्वैग से तो हर कोई वाकिफ हैं। स्क्रिन पर तो वो अपने दंबग स्टाइल से अपनी लेडी फैंस को कायल कर देते हैं। स्क्रिन के बाहर भी सलमान के चाहने वालों संख्या जबरदस्त हैं। सलमान ने कई हीरोइनों को स्टार बनाया है कई हीरो की किस्मत के सितारे भी चमकाये। बॉलीवुड पर राज करने वाले सलमान खान आज 53 साल के हो गये है लेकिन भाईजान ने अभी तक शादी नहीं की। ऐसा नहीं है कि वो संन्यासी हैं, सलमान खान की की जिंदगी में बहुत लड़कियां आई, कई से तो सलमान को सच्चा प्यार भी हुआ लेकिन  न जानें क्यों सलमान खान आज भी अकेले हैं। आइये जानते है सलमान खान की जिंदगी में आई अब तक की लेड लव के बारे में-

सलमान-शाहीन जाफरी 

अपने जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन शाहीन जाफरी सलमान खान का पहला प्यार थीं। उस वक्त सलमान महज 19 साल के थे, वह कॉलेज जाते थे वहीं शाहीन भी पढ़ाई कर रही थीं। उन दिनों सलमान की लाल रंग की स्पोर्ट्स कार को अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने खड़ा देखा जाता था। बता दें शाहीन इसी कॉलेज में पढ़ रही थीं।  सलमान शाहीन को इस कदर प्यार करते थे कि वह शाहीन का कॉलेज के गेट पर घंटों-घंटो इंतेजार करते थे। जसीम खान का बायोग्राफी में कहा गया है कि सलमान शाहीन के घर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे। कुछ समय बाद सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपने परिवार से भी मिलवाया था, दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को कबूल कर लिया था। उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी। लेकिन ऐसा न हुआ। इस बीच में सलमान की मुलाकात उस वक्त की मशहूर मॉडल और 1980 की मिसस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हो गई थी, दोनों के बीच प्याकर पनपने लगा था।  

सलमान-संगीता बिजलानी

एक समय था जब सलमान खान एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ रिलेशनशिप में थे। ये रिश्ता इतना मजबूत था कि सलमान खान संगीता से शादी करना चाहते थे। ये रिश्ता इतना आगे बढ़ गया था कि सलमान खान और संगीता की शादी कि डेट भी फाइनल हो गई था और शादी के कार्ड भी छप गये थे लेकिन सलमान खान की लाइफ में अभी शादी नहीं लिखी थी... संगीता को शादी से पहले पता चला की सलमान किसी ओर को डेट कर रहे है तो संगीता से शादी तोड़ दी और दोनों की राहें अलग हो गई....हालांकि, दोनों के बीच में आज भी दोस्ती का मजबूत रिश्ता कायम है।

सलमान- सोमी अली

सोमी अली भी सलमान खान के साथ एक समय तक रिश्ते में थी। कहा ये भी जा रहा था कि सलमान और सोमी का रिश्ता काफी सीरियस मोड़ ले रहा था। सोमी अली ने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था जिसके बाद ही सोमी की खूबसूरती पर सलमान का दिल आ गया था। सोमी को भी सलमान पसंद थे क्योंकि उस समस तक सलमान ने बॉलीवुड में अपने कदम काफी मजबूत कर लिए थें। सोमी को भी अपनी पहचान बनाने के लिए सलमान की जरूरत थी। इन दोनों ने एक दूसरे को लगभग 6 साल तक डेट किया.. लेकिन रिश्ता इससे आगे नहीं बढ़ा और सोमी सबकुछ छोड़कर पाकिस्तान लौट गईं। 

सलमान- ऐश्वर्या राय

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी तो जग जाहिर हैं। फिल्म 'हम दिल दे चुके' के सेट से इन दोनों लव बर्ड का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन सलमान खान ने अपने प्यार के साथ कुछ ऐसा कर दिया की इस रिश्ते का अंत हो गया। ऐश्वर्या राय के प्रति सलमान खान का ओवर पजेसिव नेचर रिश्ते की मुश्किल बन गया और दोनों का रिश्ता टूट गया।

सलमान- स्नेहा उल्लाल

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने 2005 में एक नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया। जो हूबहू ऐश्वर्या की हमशक्ल जैसी थीं। दर्शकों ने जब उन्हें परदे पर देखा तो बस देखते ही रह गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'लकी- नो टाइम फॉर लव' से डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस स्नेहा उलाल की। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन ऐश्वर्या से शक्ल मिलने के चलते स्नेहा उलाल की चर्चा होने लगी। इस वजह से सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के साथ ही जिंदगी का हिस्सा बनाने की भी कोशिश की। हालांकि, फिल्म के साथ ही इनका रिश्ता भी कुछ ही दिन टिक सका। 

सलमान-कटरीना

सीरियस रिलेशन की बात करें तो ऐश्वर्या के बाद सलमान खान कटरीना कैफ को लेकर गंभीर हुए। उन्होंने न सिर्फ कटरीना की बॉलिवुड में पैर जमाने में मदद की बल्कि उन्हें अपने परिवार के सदस्य जैसा ट्रीट किया। खान परिवार को भी कटरीना काफी पसंद थीं। हालांकि, फिर से सलमान की पजेसिवनेस रिश्ता टूटने का कारण बनी। कहा जाता है कि सलमान कटरीना पर कई तरह से रोक लगाने लगे थे। यहां तक कि फिल्मों के चुनाव में भी उनका दखल होता था। आलम कुछ ऐसा बना की कटरीना सलमान से दूर होती गईं और दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

सलमान-जरीन

जिस तरह सलमान ऐश्वर्या से मिलता जुलता चेहरा इंडस्ट्री में लेकर आए, उसी तरह वह कटरीना से मिलते चेहरे वाली जरीन खान को भी बॉलिवुड गर्ल बनाने में जुट गए। उन्होंने जरीन को अपने प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म 'वीर' में लीड अदाकारा का रोल दिया। लेकिन जो हाल स्नेहा उल्लाल के रिश्ते का हुआ था कुछ ऐसा ही सलमान और जरीन के रिश्ते का भी हुआ। न तो फिल्म चली और न ही इनका रिश्ता कुछ आगे बढ़ सका। 

सलमान- लुलिया वंतूर 

बता दें कुछ समय पहले सलमान खान, लुलिया वंतूर को समय डेट कर रहे थे लुलिया वंतूर की पिक्चर सलमान खान के साथ काफी चर्चा में थी। सुनने में ये भी आया था कि सलमान खान सबके सामने ये ऐलान करने वाले थे की लुलिया वंतूर उनकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, फिर से सलमान की जिंदगी ने यू टर्न मारा फिलहाल कैट और सलमान की नजदीकियां फिर से बढ़ने लगी हैं

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़