मलाइका को डेट करने के चक्कर में अर्जुन से खफा हुयी बहन जाह्नवी

मुंबई: इश्क छुपता नहीं छुपाने से... किसी ने सही कहा है। कुछ ऐसा ही हो रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका के साथ। द डैशिंग अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में दोनो को सबसे बड़े मंच 'इंडिया गौट टेलेंट' में एक साथ हाथ पकड़ते हुए स्टेज तक जाते हुए देखा गया। यही नहीं इस साल हुए 'लैकमे फैशन वीक' में एक बार फिर से दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह पाए।
लेकिन लगता है कि अर्जुन कपूर से उनका कोई अपना खफा है। अर्जुन कपूर की बहन जाह्नवी कपूर उनसे जरा खफा सी नजर आ रही है। हाल ही में हुए 'लैकमे फैशन वीक' में अर्जुन और मलाइका एक साथ बैठे थे। और अर्जुन के साइड में जाह्नवी भी बैठी थी। लेकिन देखा गया कि अर्जुन जाह्नवी की बजाय मलाइका को ज्याद़ा तव्वजो दे रहे थे। इसी के चलते बहन जाह्नवी उनसे जरा सी खफा हैं। देखना यह होगा कि क्या अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी को कैसे मना पाते हैं।
अन्य न्यूज़