सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय इस सीरीज में आएंगे नजर, मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया में हुई शूटिंग

सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एमएक्स प्लेयर की सीरीज़ धारावी बैंक में नज़र आएंगे। इस कहानी को जीवन में लाने के लिए इस तरह के समर्पित कलाकारों के साथ काम करके मैं भाग्यशाली रहा हूं। हालांकि, सीरीज़ की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं है।
मुंबई।अभिनेता सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी एमएक्स प्लेयर की आगामी क्राइम सीरीज़ में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। सोमवार को इसकी घोषणा की गयी। समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित, इस सीरीज़ की शूटिंग धारावी के विभिन्न स्थानों पर की गयी है।
इसे भी पढ़ें: 'मां काली' के हाथ में सिगरेट और LGBT का झंडा, आखिर क्यों हिंदू-देवी देवताओं को सिनेमा करता है टारगेट | Kaali Poster Controversy
मुख्य कंटेंट अधिकारी गौतम तलवार ने एक बयान में कहा, हमलोगों ने उस परिवेश को वास्तविक रूप में पेश करने के लिये कड़ी मेहनत की है। इस कहानी को जीवन में लाने के लिए इस तरह के समर्पित कलाकारों के साथ काम करके मैं भाग्यशाली रहा हूं। हालांकि, सीरीज़ की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं है।
अन्य न्यूज़
















