सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या या साजिश! महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती पर उठे सवाल

dd
रेनू तिवारी । Jun 19 2020 6:25PM

सुशांत के मौत की जांच भले ही पुलिस स्टेशन में चल रही है लेकिन सुशांत के फैंस ने एक अदालत सोशल मीडिया पर भी खोल रखी हैं जहां से सुशांत के फैंस सुशांत के लिए न्याय की मांग कर कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं।

मुंबई/दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को सुबह 11 बजे उनके बांद्रा वाले घर में मृत पाया गया। पुलिस ने शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या कहा था और जांच के लिए घर से मिले समान और सुशांत का फोन अपने पास जमा कर लिया था। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया  कि सुशांत की मौत दम घुटने की वजह से हुई हैं। इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट  सुशांत सिंह राजपूत को पागल करार देने पर उतारू हो गयी। हर चैनल की हेडलाइन पर ये छा गया कि सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन में आत्महत्या कर ली। सवाल पूछने वाली मीडिया पर भी ये सलाव उठता हैं कि बिना किसी कन्फर्मेशन के कैसे उन्होंने डिक्लेयर कर दिया कि सुशांत ने डिप्रेशन में आत्म हत्या की।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत के पीछे का कारण खंगाल रही है मुंबई पुलिस! दोस्तों सहित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज

क्या डिप्रेशन में की आत्महत्या 

कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन की दवा खा रहे थे। पुलिस ने जब सुशांत के शव को पंखे से नीचे उतारा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर से कुछ पेपर्स और दवाइयां मिली हैं जिससे सुशांत के डिप्रेशन में होेने की जानकारी मिलती हैं। इसी बात से ही अंदाजा लगाया जाने लगा कि सुशांत सिंह ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुशांत के कमरे से  कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था। इस लिए पुलिस हर एंगल से सुशांत के केस की जांच कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत के मामले में करण जौहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली समेत 8 हस्तियों पर चलेगा मुकदमा

 

 रिया चक्रवर्ती और सुशांत शादी करने वाले थे?

पिछले 6 महीने से सुशांत सिंह राजपूत कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। रिया चक्रवर्ती से डेटिंग की खबरों को सुशांत के जानने वाले कंफर्म कर चुके थे। रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत का नाम तब से जुड़ना शुरू हुआ था जब से दोनों ने साथ में वर्कआउट करने जाना शुरू किया था। सुशांत सिंह राजपूत के ब्रोकर ने कहा कि रिया चक्रवर्ती  घर ढूंढ रही थी और उन्होंंने कहा था कि सुशांत और मैं जल्द ही शादी करने वाले हैं। जिसके बाद से ही दोनों रिलेशनशिप की बात सामने आयी। यहां तक की सुशांत के घर वालों ने भी यह कंफर्म कर दिया था कि वह शादी करने के लिए राजी हो गये थे।

महेश भटट् पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर महेश भट्ट का सुशांत सिंह राजपूत पर दिया गया एक पुराना बयान सामने आया हैं जिसमें महेश भट्ट यह कह रहे हैं कि सुशांत एक दिन सुसाइड कर लेगा। आखिर महेश भट्ट ने ऐसा क्यों कहा था? इससे पहले मुकेश भट्ट ने भी कहा था कि सुशांत सिंह में उन्हें परवीन बॉबी दिखाई पड़ती हैं। वह उसकी तरह की हरकते करते हैं। मुकेश के इस बयान से सुशांत के फैंस ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया हैं। सुशांत के फैंस ये मांग कर रहे हैं कि सुशांत की मौत का सच क्या हैं ये सबके सामने आना चाहिए। सोशल मीडिया पर सुबह से ये ट्रेंड हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का केस सीबीआई को सौंपना चाहिए। सुशांत के जानने वाले और परिवार का दावा है कि सुशांत कभी आत्महत्या नहीं कर सकते जिसके चलते वह न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

रिया और महेशा भट्ट का अफेयर

सोशल मीडिया पर महेश का बयान वायरल होने के बाद रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए यूजर्स तमाम तरह की अनाप-सनाप बातें लिख रहे हैं। आपको बता दें कि महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती  की ये तस्वीर 2018 की हैं जब रिया ने ये तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा था कि मेरे बुद्धा! आपने मुझे संभाला हैं और मुझे उड़ना सिखाया। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि रिया चक्रवर्ती फिल्मों के कारण महेश भट्ट को डेट कर रही हैं। 18 जून को मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे पूछताछ की जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर रिया और महेश भट्ट को ट्रोल किया जा रहा हैं। रिया चक्रवर्ती के अलावा भी पुलिस ने सुशांत के घरवालों सहित उनके दोस्तों से भी काफी पूंछताछ की हैं।

महेश के कहने पर रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत से ब्रेकअप

एक रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती से सुशांत  सिंह राजपूत 2020 के अंत तक सब कुछ ठीक होने पर शादी करने वाले थे लेकिन रिया चक्रवर्ती से सुशांत के रिश्ते कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे थे। रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर कुछ दिन पहले ही अपने घर आयी थी। कहा जा रहा है कि महेश भट्ट से रिया चक्रवर्ती लगातार में संपर्क में थी। महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को सुशांत से अलग होने के लिए कहा था। जिसके बाद से वह सुशांत के घर से अपने घर आ गयी। जिस दिन सुशांत ने फांसी लगाई उस दिन रात को सुशांत ने रिया चक्रवर्ती  और अपने दोस्ट महेश शेट्टी को कॉल किया था लेकिन दोनों में से किसी ने भी सुशांत का फोन नहीं उठाया। अब जब सुशांत अगर 6 महीने से  डिप्रेशन में थे तो रिया चक्रवर्ती को बतौर गर्लफ्रेंड या दोस्त सुशांत से बात करनी चाहिए थी न कि सुशांत को इस तरह घर पर अकेला छोड़ कर आना चाहिए था। आखिरकार सुशांत और रिया शादी करने वाले थे। या फिर कहानी ये भी हो सकती हैं कि सुशांत डिप्रेशन में थे ही नहीं? डिप्रेशन की कहानी कुछ छुपाने के तहत गढ़ी गयी हो।

सुशांत सिंह की हत्या की साजिश रची गयी, सीबीआई करें केस की जांच

सुशांत के मौत की जांच भले ही पुलिस स्टेशन में चल रही है लेकिन सुशांत के फैंस ने एक अदालत सोशल मीडिया पर भी खोल रखी हैं जहां से सुशांत के फैंस सुशांत के लिए न्याय की मांग कर कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि सुशांत कि हत्या एक साजिश के तहत की गयी हैं।

पहला दावा किया जा रहा है कि 'सुशांत के कॉम्प्लेक्स के सभी सीसीटीवी उनकी मृत्यु से एक रात पहले बंद कर दिए गए थे।' 

दूसरा दावा है कि  सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले, रिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज से सुशांत के साथ सभी पर्सनल फोटोज हटा दी थीं।

तीसरा दावा है कि  सुशांत सिंह राजपूत के घर की डुप्लीकेट चाबी गायब थी।

चौथा दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने जिस हरे रंग के कपड़े से फांसी लगाई थी उस पर कही भी सुशांत के हाथ के निशान नहीं हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सुशांत के मृत शरीर की जो तस्वीर सामने आयी थी उसमें उनकी आंखे को  देखकर ये साफ कहा जा सकता है फांसी लगाते समय आंखे की पोजिशन इस तरह की नहीं होती। 

यहां तक की दावा तो ये भी किया जा रहा हैं कि सुशांत के घर से हूटिंग की आवाजे आती थी आमतैर पर ये किसी डिप्रेशन में पड़े व्यक्ति के घर के लक्षण नहींं हैं। डिप्रेशन वाली बात को मीडिया में इस लिए फैलाया गया है ताकि बड़े सितारों पर सुशांत की मौत की आंच न आये। 

फिर कुछ दावे आए कि महेश भट्ट ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत एक दिन आत्महत्या करेंगे। आखिर महेश भट्ट ने ऐसा क्यों कहा था? इसके पीछे क्या कारण था। अब इस पूरी रिपोर्ट को पढ़ कर आप क्या सोचते हैं अपनी राय हमें जरूर बताए। 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा हैं कि इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने के नाते सही से ट्रीट नहीं किया जा रहा था। सुशांत के करियर को बर्बाद करने की भी धमकियां दी जा रही थी। सलमान खान के साथ सुशांत का रिश्ता फिल्म ड्राइव के बाद ठीक नहीं था।   करण जौहर ने भी सुशांत को अपनी फिल्मों में लेने से इंकार कर दिया था। 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़