ब्रिटेन में हार गया आतंकवाद! The Kerala Story होगी रिलीज, BBFC से क्लीयरेंस नहीं मिलने से रद्द किए गये थे बिके हुए शो

The Kerala Story
adah sharma twitter
रेनू तिवारी । May 17 2023 3:19PM

शो भी बुक हो चुके थे लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) से वर्गीकरण प्राप्त करने में विफल रहने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गयी। सभी स्क्रीनिंग रद्द कर दी गईं और टिकट वापस कर दिए गए। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अंततः यूके में रिलीज़ हो रही है।

 विवादों के बाद भी अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी भारत में जबरदस्त कमाई कर रही हैं। अब तक फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का व्यापार कर लिया हैं। फिल्म विदेश में भी रिलीज के लिए तैयार थी। फिल्म को यूके और आयरलैंड के 31 सिनेमाघरों में हिंदी और तमिल में प्रदर्शित करने के लिए तैयार किया गया था। शो भी बुक हो चुके थे लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) से वर्गीकरण प्राप्त करने में विफल रहने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गयी। सभी स्क्रीनिंग रद्द कर दी गईं और टिकट वापस कर दिए गए। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अंततः यूके में रिलीज़ हो रही है।

 

इसे भी पढ़ें: क्या The Kapil Sharma Show में वापस आ रहे हैं Sunil Grover? कृष्णा अभिषेक ने दिया जवाब

 

 द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने दर्शकों को सूचित किया कि उनकी नवीनतम पेशकश यूके में रिलीज होने के लिए तैयार है। उन्होंने ट्वीट किया, "बधाई हो ग्रेटब्रिटेन। आप जीत गए। आतंकवाद हार गया। आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार करेंगे। ओह..अब ब्रिटिश लोग आतंक के खिलाफ सबसे बड़ी क्रांति देखेंगे... #TheKeralaStory।" अदा शर्मा ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, "आप सभी को बधाई! यूके में मिलते हैं #TheKeralaStory।"

इससे पहले, द केरला स्टोरी, 24 SEVEN FLIX4U के यूके डिस्ट्रीब्यूटर को कथित तौर पर सभी थिएटर मालिकों से फिल्म के शो को रद्द करने का अनुरोध करने के लिए मजबूर किया गया था, क्योंकि यह पता चला था कि बिना मंजूरी और वर्गीकरण के फिल्म को रिलीज करना अवैध था।

द केरला स्टोरी की रिलीज के बाद से अदा शर्मा को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। फिल्म को राजनीतिक दलों और समूहों के एक वर्ग से प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने इसे प्रचार करने का आरोप लगाया है और प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शांति बनाए रखने और संभावित अपराधों और हिंसा को रोकने के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। तमाम विवादों के बावजूद फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़