टाइगर श्रॉफ के दूसरे सॉन्ग 'कैसनोवा' का फर्स्ट लुक रिलीज, देखें Video

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 6 2021 6:22PM
टाइगर श्रॉफ के दूसरे गाने ‘कासानोवा’ का पहला लुक जारी हो गया है।अभिनेता ने लिखा कि वह दूसरे गाने का पहला लुक साझा करते हुए उत्साहित हैं। श्रॉफ विकास बहल की फिल्म ‘गणपत’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होने की संभावना है।
मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ‘कासानोवा’ गाने का पहला लुक बुधवार को जारी किया। पिछले साल अभिनेता ने गायन की दुनिया में ‘अनबिलिवेबल’ से दस्तक दी थी। श्रॉफ ने ट्विटर पर ‘कासानोवा’ का 15 सेकेंड का टीजर पोस्ट करते हुए उत्साहवर्धन के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: जैसलमेर में शुरू हुई अक्षय कुमार अभिनीत ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग
अभिनेता ने लिखा कि वह दूसरे गाने का पहला लुक साझा करते हुए उत्साहित हैं। श्रॉफ विकास बहल की फिल्म ‘गणपत’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़














