‘ट्रिपल एक्स’ का भारत में प्रीमियर गौरव का क्षण: रणवीर

[email protected] । Jan 13 2017 12:16PM

दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रीमियर में अभिनेता रणवीर सिंह बेहद खुश नजर आ रहे थे। रणवीर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि अभिनेत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

मुंबई। दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रीमियर में अभिनेता रणवीर सिंह बेहद खुश नजर आ रहे थे। रणवीर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि अभिनेत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत में ‘ट्रिपल एक्स’ का प्रीमियर कल शाम यहां आयोजित किया गया। इसमें करण जौहर, शाहिद कपूर, सुधीर मिश्रा, इरफान खान और रणवीर शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। मैं बहुत उत्साहित हूं। यह हॉलीवुड की बड़ी फिल्म है, हमारे यहां कुछ विशेष अतिथि आए हैं। यह ‘ट्रिपल एक्स’ का प्रीमियर है जिसमें दीपिका हैं। वह मेरे लिए खास सह-कलाकार हैं और मैं फिल्म देखने के लिए तैयार हूं।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘दीपिका एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और बेहतरीन कलाकार हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। मुझे उन पर गर्व है।’’ फिल्म में दीपिका के सह अभिनेता विन डीजल हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़