विक्की कौशल ने गंगा में डुबकी लगाने का वीडियो किया शेयर, फैंस ने पूछा- रोज कैसे दिल आ जाता है तुम पे

Vicky Kaushal
Google common license
निधि अविनाश । Apr 21 2022 3:27PM

विक्की ऋष‍िकेश से पहले व‍िक्की मसूरी में थे। विक्की ने मसूरी का भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसका कैप्शन है-'मसूरी!!!मुझे इतना प्यार देने और यहां की खूबसूरत वाद‍ियों के लिए धन्यवाद. मैं अपना दिल पहाड़ों में छोड़ कर जा रहा हूं. जल्द मिलते हैं!' वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल के पास इस वक्त कई फिल्में है।

बॉलीवुड के स्टार एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा पंसद कर रहे है। इस वीडियो पर केवल चंद घंटों में लाखों लाइक्स आ गए हैं। बता दें कि वीडियो में विक्की ऋष‍िकेश में पावन गंगा नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। हाथ जोड़ रहे नदी में खड़े विक्की कौशल ने पोस्ट पर लिखा -'हर हर गंगे'। इस वीडियो में विक्की शर्टलेस है और उनका  ब‍ियर्डेड लुक फैंस को दिवाना बना रही है। कई फैंस उनकी वीडियो पर 'हर हर गंगे' लिख रहे है तो कोई व‍िक्की के लुक की तारीफ कर रहे है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि रोज रोज कैसे दिल आ जाता है तुम पे।

इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो में थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहन पहुँची तारा सुतरिया, शोख अदाओं से लूटी महफिल

जानकारी के लिए बता दें कि विक्की ऋष‍िकेश से पहले व‍िक्की मसूरी में थे। विक्की ने मसूरी का भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसका कैप्शन है-'मसूरी!!!मुझे इतना प्यार देने और यहां की खूबसूरत वाद‍ियों के लिए धन्यवाद. मैं अपना दिल पहाड़ों में छोड़ कर जा रहा हूं. जल्द मिलते हैं!' वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल के पास इस वक्त कई फिल्में है। पिछले साल उनकी फिल्म सरदार उधम सिंह रिलीज हुई थी। शादी के बाद वह चार बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें गोव‍िंदा नाम मेरा, द ग्रेट इंड‍ियन फैमिली, डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और डायरेक्टर आनंद तिवारी की अनटाइटल्ड फ‍िल्में हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़