विक्की कौशल को उनकी को-स्टार ने इतनी बुरी तरह डराया की वह कांप गये, फिर किया ये रिएक्ट

ff
रेनू तिवारी । May 18 2020 3:02PM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई में बारिश हो रही है और विक्की कौशल छाता लेकर किसी हॉल के सामने से गुजर रहे हैं तभी हॉल की खिड़की से नोरा फतेही विक्की के कान पर चीखकर बोलती हैं हॉवज द जोश... विक्की बड़े ही रेलेक्स मांइड से चल रहे थे।

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर विक्की कोशल का हाल ही में 16 मई को जन्म दिन था। एक्टर ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ घर पर ही सेलेब्रेट किया। दोस्तों ने विक्की को वीडियो कॉल करके बधाई दी। जन्मदिन के दौरान विक्की कौशल की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। उन्हीं वीडियो में एक वीडियो ऐसी थी जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की सुहागरात की तस्वीर वायरल, लाल जोड़ा पहने और पलकें झुकाए कर रहीं पति का इंतजार

दरअसल वूम्पला (VOOMPLA) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई में बारिश हो रही है और विक्की कौशल छाता लेकर किसी हॉल के सामने से गुजर रहे हैं तभी हॉल की खिड़की से नोरा फतेही विक्की के कान पर चीखकर बोलती हैं हॉवज द जोश... विक्की बड़े ही रेलेक्स मांइड से चल रहे थे। नोरा ही इतनी तेज आवाज कान में सुनकर वह बहुत ज्यादा चौंक जाते हैं लेकिन विक्की नोरा के इस मजाक का बुरा नहीं मानते और वह हॉल के अंदर हंसते हुए आते हैं। इस हॉल में गाने की शूटिंग चल रही थी। यहां पर नोरा के अलावा भी कई लोग भी थे।

 

आपको बता दें कि विक्की कौशल और नोरा फतेही ने साथ में म्युजिक एल्बम 'पछताओगे' में साथ काम किया था। गाने को अरजीत सिंह ने गाया था। गाने की स्टोरी प्यार में दगा करने की स्टोरी थी। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री और गाना खूब पसंद आया था।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़