'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohsin Khan ने Tamanna संग की सगाई, Instagram पर साझा किया भावुक नोट

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी प्रेमिका तमन्ना के साथ सगाई कर जीवन के एक नए अध्याय का विश्लेषण साझा किया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई इन तस्वीरों में उनके व्यक्तिगत संबंधों और करियर के बीच एक संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है। यह घटनाक्रम उनके सार्वजनिक व्यक्तित्व में आए एक महत्वपूर्ण बदलाव को भी रेखांकित करता है।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रर मोहसिन खान की सगाई हो चुकी है। मोहसिन अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरु करने जा रहे हैं, जल्द ही वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ निकाह करेंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
गौरतलब है कि मोहसिन खान को टीवी का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता है। उन्होंने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर के साथ सगाई की फोटोज शेयर की है।
मोहसिन खान की हुई सगाई
टीवी एक्टर ने अपनी प्रेमिका तमन्ना से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर एक्टर नए ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय काफी वायरल हो रही है। आप इन फोटोज में देख सकते हैं कि एक्टर ब्लैक सूट-बूट में अपने पार्टनर तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं, जो रैड कलर की ड्रेस पहनीं है, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीरों में एक्टर अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है।
मंगेतर के लिए प्यार भरा नोट
सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए मोहसिन खान ने अपनी लव स्टोरी भी बताई है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है- वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।"
पहली बार ही हो गया था इश्क
इतना ही नहीं, मोहसिन ने आगे लिखा, " जब हमने पहली बार एक-दूसरो के देखा, तो मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार गाया 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे', तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को अपना ठिकाना मिल गया है। मुझे मेरा हमसफर मिल गया था।"
तमन्ना को पाकर एक्टर फूले नहीं समा रहे
मोहसिन ने कहा, "मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका हमसफर मिलता है, तो उसके साथ रहने का फैसला करना सबसे आसान और साथ ही सबसे जरुरी फैसला बन जाता है। शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी हुई थी। या हो सकता है कि जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।"
इतना ही नहीं, मोहसिन ने लिखा कि वह और तमन्ना प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों के साथ एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फिल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार- 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं, हमेशा हंसती रहे, अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही'।"













