Top 10 Breaking News 29 September 2026 | Attack on Assam Rifles on the India-Myanmar border | Arunachal Pradesh | Nandigram by-election | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Top 10 Breaking News 29 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Top 10 Breaking News 29 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
West Bengal | पूर्व टीएमसी मंत्री Indranil Sen के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, दुर्गा पूजा के यूनेस्को फंड में फर्जीवाड़े का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को धनशोधन की जांच के तहत पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 15 परिसरों की तलाशी ली गयी। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा से पहले उसकी झलक दिखाने वाले कार्यक्रम आयोजित करने वाली एक संस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में की गई। अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि सेन की पत्नी के नेतृत्व वाली ‘मासआर्ट’ (महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी) ने लोगों से यह झूठा दावा करके बड़ी रकम एकत्र की कि यह धन यूनेस्को द्वारा प्रायोजित एक संस्था के लिए है। आरोप है कि बाद में इन पैसों का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया गया। ईडी की कार्रवाई पर सेन या ‘मासआर्ट’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
Jammu & Kashmir: Omar Abdullah सरकार ने विधानसभा में पेश किए 5 अहम विधेयक, विधायकों का वेतन 1.8 लाख से बढ़कर 3 लाख प्रति माह होने का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को विधानसभा में पांच महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए। इन विधेयकों में मंत्रियों और विधायकों (MLAs) के वेतन व भत्तों, पूर्व विधायकों की पेंशन में बढ़ोतरी के अलावा जीएसटी (GST) और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' से जुड़े कानून में संशोधन के प्रस्ताव शामिल हैं। सबसे प्रमुख प्रस्ताव विधायकों के मासिक पारिश्रमिक से जुड़ा है, जिसके तहत विधायकों का मौजूदा कुल वेतन 1.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये प्रति माह करने की सिफारिश की गई है। हालांकि, अंतिम रूप लेने से पहले इन प्रस्तावित बदलावों को विधायी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
कलकत्ता हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका! नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्मीदवारी बरकरार!
पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ी राहत मिली है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार (29 सितंबर) को प्रदेश कांग्रेस की उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उम्र की कथित गड़बड़ी के आधार पर बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति कृष्णा राव की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कांग्रेस की अर्जी को खारिज कर दिया। अदालत ने 25 सितंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
'जीत के इतने करीब थे, फिर क्या गलत हुआ?' DUSU चुनाव में सूपड़ा साफ होने पर कन्हैया कुमार पर भड़के राहुल गांधी!
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के नतीजों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कांग्रेस के लिए DUSU का चुनाव सिर्फ एक छात्र संघ का चुनाव नहीं, बल्कि देश के युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ का लिटमस टेस्ट था। हालांकि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आगे कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का सूपड़ा साफ हो गया और वह चार में से एक भी सीट नहीं जीत सकी। इस शर्मनाक हार के कुछ हफ़्तों बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़े सवाल दागे हैं।
ECINet में बदलाव की मांग, Maharashtra CEO ने Election Commission को भेजा पत्र
चुनाव आयोग (EC) के अंदर वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) को लेकर चल रहे मतभेदों के बीच, महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) एस चोकलिंगम ने चुनाव आयोग के ECINet सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय चुनाव अधिकारियों के लिए ज़्यादा अधिकार की मांग की है। ECINet, वोटर लिस्ट और चुनाव से जुड़े दूसरे कामों को मैनेज करने के लिए चुनाव आयोग का सेंट्रलाइज़्ड डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। 24 सितंबर को चुनाव आयोग के सीनियर अधिकारियों को लिखे एक पत्र में चोकलिंगम ने ECINet में पांच बदलावों की मांग की।
Arunachal Pradesh में India-Myanmar Border पर Assam Rifles पर हमला, 1 जवान शहीद और 4 घायल
मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग ज़िले में भारत-म्यांमार सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही एक टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें असम राइफ़ल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे नामपोंग सर्कल के तहत नामपोंग नाला के पास हुई, जब 21 असम राइफ़ल्स के जवान उस इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे जहाँ सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है।
Surgical Strike की उस रात भारत ने दुश्मनों को कर दिया था स्पष्ट, छत पर छिपो या पाताल में, भारतीय सुरक्षा बल हर हाल में ढूँढ़ कर मार गिराएंगे
दस साल पहले 28-29 सितंबर की रात भारत ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकवाद के उन ठिकानों पर प्रहार किया था, जिन्हें लंबे समय से सीमा पार आतंक की मशीनरी का हिस्सा माना जाता रहा था। यह केवल कुछ आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि भारत की सुरक्षा नीति में एक निर्णायक मोड़ था। उरी हमले में 19 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद हुई 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक ने यह संकेत दिया था कि सीमा पार से आतंकवाद को केवल कूटनीतिक या सीमित सैन्य प्रतिक्रिया तक सीमित रखने का पुराना ढांचा बदल रहा है।
Nepal में भारी बारिश से भारत हुआ बेहाल, Gandak और Narayani River के उफान ने UP-Bihar के कई जिलों में मचाई तबाही
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हुई तेज और कम समय में भारी बारिश ने गंडक नदी को उफान पर ला दिया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हालात तेजी से बिगड़े हैं। कुशीनगर में नारायणी नदी के एपी तटबंध में ततवा टोला के पास देर रात टूटने से कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा गया। हालात की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ली और तत्काल राहत-बचाव अभियान शुरू कराने के निर्देश दिए।
हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट पर एक्शन, AAP नेता Saurabh Bharadwaj और Jarnail Singh पर FIR दर्ज
दिल्ली के तिलक नगर में आम आदमी पार्टी (AAP) की एक सभा के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ कथित मारपीट के बाद राजनीतिक टकराव अब पुलिस केस में बदल गया है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में FIR दर्ज की है और इसमें AAP नेताओं - जिनमें दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह शामिल हैं - के साथ-साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी नामजद किया है।
45 लाख का दहेज, 10 तोला सोना नहीं भर सका लोभियों का पेट, पुणे में दहेज की हवस ने ली 24 वर्षीय मासूम IT इंजीनियर की जान, शादी के महज 120 दिन और खौफनाक अंत
हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह छूटा भी नहीं था, आँखों में बुने अनगिनत सपनों की रोशनी अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थी कि दहेज के भूखे दरिंदों ने एक हंसती-खेलती मासूम जिंदगी को घुट-घुट कर मरने पर मजबूर कर दिया। शादी के महज चार महीने- सिर्फ 120 दिन- और उस दर्द का खौफनाक अंत एक बंद कमरे में छत से लटकती लाश के रूप में हुआ। 24 साल की मासूम IT इंजीनियर वैष्णवी गिसरे ने जब अपने ही घर के पंखे से गले में फंदा लगाया होगा, तो उस एक पल में उसके बाप की जिंदगी भर की कमाई, उसकी लाड-प्यार से पाली गई बेटी का वजूद और एक हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां एक झटके में उजड़ गईं।
अन्य न्यूज़













