Top 10 Breaking News 5 October 2026 | 2020 Delhi Riots Case | Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Top 10 Breaking News 5 October 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Top 10 Breaking News 5 October 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
6 अक्टूबर से महंगी मिलेंगी टिकट, फेस्टिव सीजन के बीच IndiGo ने किया फ्यूल चार्ज में इजाफा, 1,300 रुपये तक बढ़ जाएगा किराया
हवाई यात्रा महंगी होने वाली है क्योंकि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) बढ़ाने का ऐलान किया है। एयरलाइन के मुताबिक, उसने यह फ़ैसला ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा लगातार बढ़ती ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों की वजह से इंडिगो को अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर फ्यूल चार्ज में बदलाव करना पड़ा है। बदले हुए चार्ज 6 अक्टूबर 2026 को 00:01 बजे के बाद की सभी नई बुकिंग पर लागू होंगे। अप्रैल के बाद यह दूसरी बार है जब इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इसे मार्च में लागू किया गया था।
Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam | कसाब का 26/11 वाला सबसे बड़ा झूठ: जब कोर्ट में बोला 'मैं 17 साल का हूँ', उज्ज्वल निकम के 'प्रहार' ने कैसे खोली पाकिस्तान की पोल?
विशेष अदालत में जैसे ही मुकदमा शुरू हुआ, कसाब और उसके बचाव पक्ष ने एक ऐसा पैंतरा फेंका जिसने पूरी न्यायिक प्रक्रिया को झकझोर कर रख दिया। कसाब ने अचानक मासूमियत का मुखौटा पहनकर न्यायाधीश से कहा- "मैं तो सिर्फ 17 साल का हूँ।" कसाब का यह एक बयान भारत की पूरी कानूनी लड़ाई को उलझा सकता था। लेकिन विशेष लोक अभियोजक (Special Public Prosecutor) उज्ज्वल निकम ने कसाब की इस सोची-समझी चाल को अपने बेजोड़ सबूतों और फोरेंसिक रणनीति से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई की पूरी इनसाइड स्टोरी जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली आगामी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्ज्वल निकम' में देखने को मिलेगी, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव ने वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है।
प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपक लोधी, जिन्हें 'रसिक दुलारी शरण' के नाम से जाना जाता था, 25 साल के थे और लगभग दो साल पहले ही आध्यात्मिक रास्ते से जुड़े थे। शुक्रवार सुबह 'गुरु कृपा कुंज आश्रम' की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की मौत के मामले में रहस्य तब और गहरा गया है जब कमरे में एक ग्राइंडर मिला, उनके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे और CCTV फुटेज से पता चला कि मौत चौथी मंज़िल की छत से कूदने की वजह से हुई।
Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar की बात एकदम सही निकली, Pakistan के साथ नई Defence Deal कर America ने India के लिए बढ़ाया खतरा!
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जब कहा कि अमेरिका खुद को एक 'अकेली शक्ति” बना रहा है, तब शायद बहुत लोगों ने इसे सिर्फ कूटनीतिक टिप्पणी माना था। लेकिन अब पाकिस्तान के साथ अमेरिकी रक्षा कंपनी का नया सैन्य समझौता इस बात को सही साबित करता दिख रहा है। हम आपको बता दें कि जिस पाकिस्तान से अमेरिका लंबे समय से सैन्य दूरी बनाए हुए था, उसी के साथ उसका रक्षा सहयोग फिर से बढ़ रहा है। दरअसल, पावरस नाम की फ्लोरिडा स्थित रक्षा कंपनी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय से मानवरहित हवाई प्रणालियों यानि ड्रोन्स की सीमित खरीद का आदेश हासिल किया है।
2020 Delhi Riots Case | नेता बच गए या याचिका में दम नहीं था? 2020 दिल्ली दंगों में 'हेट स्पीच' की FIR मांग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों और दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया में हुई हिंसा से जुड़ी याचिकाओं के पूरे समूह को खारिज कर दिया है। इन याचिकाओं में नेताओं के खिलाफ कथित नफरती भाषण (Hate Speech) के लिए FIR दर्ज करने, स्वतंत्र एसआईटी (SIT) का गठन करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस मनोज जैन की बेंच ने फैसला सुनाते हुए याचिकाएं खारिज कर दीं।
Koel Mallick Joins BJP | कोएल मल्लिक राज्यसभा नामांकन के अगले दिन बीजेपी में हुईं शामिल, कहा- 'खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं'
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद और बंगाली फ़िल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें अभिनेत्री कोएल मल्लिक के नाम से जाना जाता है, ने सोमवार (5 अक्टूबर) को कोलकाता में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिसके अगले ही दिन उन्होंने यह कदम उठाया।
पंजाब में सियासी भूचाल! आप सरकार पर सबसे बड़ा संकट! CM मान के दफ्तर तक पहुंची आंच, हाई कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश
पंजाब की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर और करीबियों से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी। यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखे गए पत्रों और राज्य पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद आया है। ED ने सीनियर पुलिस अधिकारी को तीन पत्र लिखकर पंजाब में सरकारी ट्रांसफर और पोस्टिंग, ज़मीन के इस्तेमाल में बदलाव (CLU) के मामलों और अन्य लेन-देन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। एजेंसी ने इन आरोपों के सिलसिले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर घुमन का नाम भी लिया था।
Budgam Encounter: पीर पंजाल के जंगलों में कौन पहुंचा रहा था रसद? हाशिम मूसा की मौत के बाद बेनकाब होने वाला है लोकल नेटवर्क!
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के कवान जंगल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा के मारे जाने के पांच दिन बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ स्थल के पास पलमैदान जंगल से बडगाम पुलिस ने दवाइयों, राशन और खाने-पीने की जरूरी चीजों से भरा एक बैग बरामद किया है। इस बैग की बरामदगी के बाद आतंकी हाशिम मूसा को लंबे समय तक जंगलों में छिपाकर रखने और मदद पहुंचाने वाले स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
'Ghajini बन गए ठाकरे ब्रदर्स': Fadnavis ने Uddhav-Raj के Protest March पर साधा तीखा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के संयुक्त विरोध मार्च पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे अलग हो चुके चचेरे भाइयों की अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन वापस पाने की कोशिश बताया। फडणवीस ने दोनों नेताओं का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें 'गजनी' कहा—यह बॉलीवुड फ़िल्म 'गजनी' के उस किरदार का ज़िक्र था जो अपनी याददाश्त खोने के लिए जाना जाता है।
Omani Father, Syrian Mother का बेटा Hamam Al-Hammami 2011-17 के बीच Syria में था, नौकरी Join करने से पहले ही रच ली थी साजिश, जाँच में हुए कई खुलासे
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुए खौफनाक खेल की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूलते जा रहे हैं क्योंकि सह-पायलट हमाम अल-हमामी सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए और तमाम प्रोटोकॉल्स को तोड़ते हुए अपने खतरनाक मिशन को अंजाम तक पहुँचाने के करीब पहुँच गया था। इस पूरे मामले की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि जांच में हमाम अल-हमामी की पुरानी नौकरी और उसकी वैचारिक पृष्ठभूमि को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
अन्य न्यूज़













