1.93 लाख करोड़...Indian Economy में बड़ी उछाल, GST में छप्पर फाड़ कलेक्शन!

GST
AI Image
अभिनय आकाश । Feb 2 2026 11:32AM

अगर पिछले साल की बात करें तो जनवरी 2025 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन ₹18294 करोड़ था। सीधे-सीधे शब्दों में बताएं तो एक साल में टैक्स वसूली में साफ-साफ इजाफा हुआ है जो अर्थव्यवस्था की रफ्तार को दिखाता है।

आज जब पूरी दुनिया में ट्रंप के टेरिफ की वजह से कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं सुस्ती से जूझ रही हैं तो वहीं भारत अपनी आर्थिक ताकत का साफ संकेत दे रहा है। जहां देश की टैक्स व्यवस्था से लेकर घरेलू बाजार और इंपोर्ट तक हर मोर्चे पर मजबूती नजर आ रही है। इसी ताकत की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। जहां जनवरी महीने की जीएसटी आंकड़ों में भारी उछाल देखने को मिला है। जनवरी महीने में देश का जीएसटी कलेक्शन बढ़कर ₹19384 करोड़ तक पहुंच गया है। यह पिछले साल के जनवरी महीने के मुकाबले 6.2% ज्यादा है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बढ़त के पीछे मजबूत घरेलू गतिविधियां और इंपोर्ट से होने वाली अच्छी कमाई की अहम भूमिका है। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya के GST अफसर Prashant Singh ने लिया U-turn, भाई को बताया Mukhtar Ansari गैंग का सदस्य

अगर पिछले साल की बात करें तो जनवरी 2025 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन ₹18294 करोड़ था। सीधे-सीधे शब्दों में बताएं तो एक साल में टैक्स वसूली में साफ-साफ इजाफा हुआ है जो अर्थव्यवस्था की रफ्तार को दिखाता है। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 18,83,423 करोड़ पहुंच गया है। सालाना आधार पर इसमें लगभग 8.3% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ ग्रॉस ही नहीं बल्कि नेट जीएसटी रेवेन्यू में भी काफी अच्छी तेजी देखने को मिली है। जनवरी महीने में नेट जीएसटी रेवेन्यू ₹170719 करोड़ रहा है। यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 7.6% ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: Union Budget 2026 Live Updates: Finance Minister का 9वां बजट; Jobs, महंगाई और Growth पर फोकस, Economy को मिलेगा बूस्टर डोज़?

 वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल से जनवरी के बीच नेट जीएसटी रेवेन्यू ₹15,95,752 करोड़ तक पहुंच गया है। इसमें सालाना के आधार पर लगभग 6.8% की बढ़त दर्ज की गई है। रिफंड के मोर्चे पर स्थिति थोड़ी-मोड़ी मिलती जुलती है। जनवरी महीने में कुल जीएसटी रिफंड ₹2,665 करोड़ दर्ज किया गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 3.1% कम है। घरेलू रिफंड में गिरावट देखी गई। यह 7.1% घटकर 13,119 करोड़ रह गया है। वहीं निर्यात से जुड़े रिफंड में बढ़त दर्ज की गई है और यह 2 9% की बढ़ोतरी के साथ ₹9546 करोड़ तक पहुंच गया है। घरेलू बाजार से मिलने वाला जीएसटी संग्रह भी मजबूत हो रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़