Edible Oil Price: विदेशी बाजारों में मजबूती से खाद्य तेलों में सुधार

Edible Oil
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण शुक्रवार को सोयाबीन, कच्चा पामतेल और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में आई तेजी के साथ त्योहारी मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में लिवाली बढ़ी है। दूसरी तरफ सोयाबीन तिलहन में गिरावट रही, जबकि सरसों और मूंगफली के दाम स्थिर बने रहे।

विदेशी में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। दूसरी ओर, सोयाबीन तेल संयंत्रों द्वारा दाम में घट-बढ़ किये जाने के बीच सोयाबीन तिलहन में गिरावट रही। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर साढ़े तीन बजे 1.25 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ। शुक्रवार का दिन होने के कारण यहां शाम का कारोबार बंद है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज रात 2.25 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां घट-बढ़ जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन तेल, सूरजमुखी, बिनौला और मूंगफली जैसे अन्य देशी तेल-तिलहन से 20-25 रुपये किलो सस्ता है। सस्ता होने की वजह से आगामी त्योहारों की मांग भी बढ़ रही है। इस वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया।

इसी प्रकार सस्ता पामोलीन तेल की भी औद्योगिक मांग है और उसकी लिवाली बढ़ रही है। मलेशिया एक्सचेंज मजबूत होने से पाम-पामोलीन में भी सुधार है। इसी प्रकार कम उपलब्धता के बीच ब्रांडेड कंपनियों की बिनौला तेल की मांग बढ़ने से बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार आया।

उन्होंने कहा कि इस सुधार के बावजूद आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर आयातित तेलों को बिक्री जारी है। तेल संयंत्रों द्वारा दाम घटाये-बढ़ाये जाने के बीच सोयाबीन तिलहन में गिरावट रही। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल तिलहन के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे... सरसों तिलहन - 8,250-8,300 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,750 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,730-2,830 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,730-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,125 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 6,825-6,875 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,675-6,775 रुपये प्रति क्विंटल।

All the updates here:

अन्य न्यूज़