एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा : Scindia

Scindia
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Nov 12 2024 2:54PM

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक को भारत में सेवाओं के लिए लाइसेंस हासिल करने के वास्ते सभी मानदंडों का पालन करना होगा। मंत्री ने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदाता सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा।

नयी दिल्ली । केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक को भारत में सेवाओं के लिए लाइसेंस हासिल करने के वास्ते सभी मानदंडों का पालन करना होगा। मंत्री ने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदाता सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा। सिंधिया ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें (स्टारलिंक को) लाइसेंस हासिल करने के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि आपको इसे सुरक्षा के नजरिये से भी देखना होगा। वे ऐसा करने की प्रक्रिया में हैं। एक बार सभी आवश्यकताएं पूरी हो जाने पर उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा। स्टारलिंक के लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया की प्रगति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह बात कही। फिलहाल सरकार ने भारती समूह समर्थित वनवेब और जियो-एसईएस के संयुक्त उद्यम जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस को लाइसेंस जारी किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़