धारावी पुनर्विकास के लिए आशय पत्र वित्तीय क्षमता की पुष्टि के बाद ही दिया जाएगा: Fadnavis

Fadnavis
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इस परियोजना को लेकर चिंता जताते हुए यह बात उठाई थी। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। गायकवाड़ ने यह भी पूछा कि क्या इस परियोजना के लिए नई निविदा निकाली जाएगी।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अडाणी समूह को धारावी पुनर्विकास के लिए आशय पत्र (एलओआई) परियोजना के क्रियान्वयन के लिए उसकी वित्तीय क्षमता की पुष्टि के बाद ही सौंपा जाएगा। कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इस परियोजना को लेकर चिंता जताते हुए यह बात उठाई थी। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। गायकवाड़ ने यह भी पूछा कि क्या इस परियोजना के लिए नई निविदा निकाली जाएगी। इस पर फडणवीस ने कहा कि निविदा की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए वैश्विक निविदा निकाली गई और तीन पक्षों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। दो पक्षों की बोली उचित पाई गई। ऊंची बोली लगाने वाले को यह अनुबंध दिया गया। फड़णवीस ने कहा, ‘‘यह कहना गलत है कि प्रक्रिया में खामी थी। अभी आशय पत्र नहीं दिया गया है।’’ अडाणी समूह नवंबर, 2021 में 259 एकड़ में फैली धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए सबसे बड़ा बोलीदाता बनकर उभरा था। इसने परियोजना के लिए 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी जबकि डीएलएफ की बोली 2,025 करोड़ रुपये की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़