केबिन क्रू से लेकर एयर होस्टेस तक, जानिए जेआरडी टाटा से रतन टाटा तक आते-आते कितनी बदली एयर इंडिया

Air India

2018 में विस्तारा एयरलाइंस ने रेट्रोजेट लांच किया। यह जेआरडी टाटा को एक ट्रिब्यूट था। प्लेन से लेकर क्रू तक सब कुछ जेआरडी टाटा वाले स्टाइल में रखा गया था।

एयर इंडिया एक बार फिर टाटा के हाथों में आ गई है। जेआरडी टाटा के हाथों से एयर इंडिया के जाने और रतन टाटा के हाथों में एयर इंडिया के एक बार फिर से वापस आने के दौरान एयर इंडिया काफी बदल गई है। बदलाव के बारे में तो हम आपको बताएंगे ही पहले आपको एयर इंडिया की शुरुआती कहानी बताते हैं।

जेआरडी टाटा की एयर इंडिया

भारत के मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट जहांगीर रतन टाटा ने 1932 में एयर इंडिया की नींव रखी। इसके बाद 1938 में इसका नाम टाटा एयरलाइंस रखा गया। टाटा एयरलाइंस ने 1945 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर दी। स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रियकरण की मुहिम तेज हुई, इस मुहिम का जेआरडी टाटा के द्वारा विरोध किया गया मगर सरकार ने टाटा एयरलाइंस में 49% हिस्सा ले लिया और इसका नाम एयर इंडिया हो गया।

 

एक बार फिर बदलेगी एयर इंडिया की सूरत

70 साल बाद एयर इंडिया एक बार फिर टाटा के हाथों में आ गई। एक बार फिर एयर इंडिया में केबिन क्रु और इंटीरियल में तब्दीली नजर आएगी। टाटा संस ने अपने एक बयान में कहा है कि केबिन क्रु वेल ग्रूम्ड और पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया अपने ग्रुप का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) चेक करेगा। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि वह कैसे दिखते हैं, कैसे बात करते हैं।

पैसेंजर्स को मेहमान बुलाएगी एयर होस्टेस

डिपार्चर से 10 मिनट पहले एयरक्राफ्ट के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे। यात्रियों को एयर होस्टेस अब गेस्ट कह कर बुलायेंगी। विमान के अंदर रतन टाटा का एक रिकॉर्डेड संदेश सुनाने की भी योजना है।

दिल्ली से मुंबई के बीच ऐतिहासिक उड़ान

शुक्रवार को दिल्ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI665 के पायलट कैप्टन वरुण सिंह खंडेलवाल ने ऐतिहासिक अनाउंसमेंट की। उन्होंने कहा  मैं आप सबका स्वागत इस ऐतिहासिक उड़ान में करना चाहूंगा। सात दशक बाद एयर इंडिया एक बार फिर टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी है। इस नई एयर इंडिया में  मैं आपका स्वागत करूंगा।

एयर इंडिया के कामकाज के तरीके में भी बदलाव नजर आने शुरू हो गए हैं। टाटा ने मुंबई से चार शहरों की एयर इंडिया की उड़ानों में इनहैंस्ड मील सर्विस शुरू कर दी है। यह सेवा शुक्रवार को मुंबई न्यू यॉर्क फ्लाइट और पांच मुंबई दिल्ली फ्लाइट्स में उपलब्ध कराई जाएगी।

विस्तारा ने दिया था टाटा को ट्रिब्यूट

2018 में विस्तारा एयरलाइंस ने रेट्रोजेट लांच किया। यह जेआरडी टाटा को एक ट्रिब्यूट था। प्लेन से लेकर क्रू तक सब कुछ जेआरडी टाटा वाले स्टाइल में रखा गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़