Gautam Adani 100 अरब डॉलर वाले क्लब में फिर हुए शामिल, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अब बनें दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति

gautam adani
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Feb 8 2024 10:32AM

गौतम अडानी की संपत्ति में उछाल आया है जिसके बाद उनकी नेटवर्क 101 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। गौतम अडानी की नेटवर्क में आए उछाल के बाद वह अमीरों की सूची उन्हें फायदा हुआ है और वो दो पायदान ऊपर चढ़ गए हैं।

भारत के अरबपति गौतम अडानी के लिए वर्ष 2024 कई खुशियां लेकर आ रहा है। अडानी ग्रुप के ऊपर से हिडनबर्ग का साया हट चुका है। गौतम अडानी की दौलत में भी बेशुमार बढ़ोतरी होती जा रही है। 

गौतम अडानी की नेटवर्थ अब 100 अरब डालर हो गई है। इसके साथ ही गौतम अदानी 100 अरब डॉलर नेट वर्थ वाली अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में उछाल आया है जिसके बाद उनकी नेटवर्क 101 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। गौतम अडानी की नेटवर्क में आए उछाल के बाद वह अमीरों की सूची उन्हें फायदा हुआ है और वो दो पायदान ऊपर चढ़ गए हैं।

अडानी ने एक दिन में कमाए 22600 करोड़ रुपए

गौतम अडानी की संपत्ति में एक ही दिन में 2.73 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह राशि 22,600 करोड रुपए से अधिक है। गौतम अडानी की संपत्ति में हुई यह बढ़ोतरी के साथ ही उनकी नेटवर्क 101 अरब डालर पर पहुंच गई है। इस संपत्ति के बाद अब वह दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़ गए हैं। अब वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति है।

पछाड़ सकते हैं मुकेश अंबानी को

गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिस कारण वह दूसरे भारतीय अरबपतियों को भी पछाड़ने के काफी करीब आ गए हैं। गौतम अडानी दूसरे भारतीय अरबपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी से सिर्फ एक पायदान पीछे है। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्क 1.1 अरब डालर यानी 9123 करोड रुपए से ज्यादा की उछाल के बाद 108 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। दोनों उद्योगपतियों के बीच सात अरब डॉलर का ही फासला बचा है।

बता दें कि गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद काफी घाटा झेला था। इस रिपोर्ट के आने के बाद उनकी संपत्ति में 60 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ने जोरदार कमबैक किया है। वर्ष 2024 में लगातार उनकी कमाई में भी अच्छा इजाफा हो रहा है। इस वर्ष गौतम अडानी 16.4 अरब डॉलर से अधिक की कमाई कर चुके है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़