Gold-Silver Price Hike | 'ब्लास्ट' हो रही हैं सोने-चांदी की कीमतें: आयात शुल्क बढ़ते ही सोना ₹1.63 लाख और चांदी ₹3 लाख के करीब

सरकार के बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत करने के बाद वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 9,723 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव करीब सात प्रतिशत उछलकर तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
घरेलू सर्राफा बाजार के लिए बुधवार का दिन बेहद हलचल भरा रहा। सरकार द्वारा बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क (Import Duty) बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के फैसले के तुरंत बाद वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आग लग गई। सोने की कीमतों में एक ही दिन में 9,700 रुपये से अधिक की तेजी आई, जबकि चांदी का भाव 7 प्रतिशत तक उछल गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 9,723 रुपये या 6.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,165 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
इसे भी पढ़ें: भरोसे के लायक नहीं, अमेरिका में पाकिस्तान की धुलाई का वीडियो वायरल
चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया। इसके जुलाई अनुबंध का भाव 19,439 रुपये या 6.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,98,501 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। व्यापारियों ने बताया कि आयात शुल्क बढ़ने के बाद घरेलू सर्राफा कीमतों में तेजी आई है। सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। प्लैटिनम पर कर 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी कर में बदलाव किए गए हैं।
वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 13 मई से सामाजिक कल्याण अधिभार (एसडब्ल्यूएस) और कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (एआईडीसी) में वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद एवं विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों के आह्वान के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें: सोने-चांदी पर Import Duty बढ़ी, सरकार का Forex Reserve बचाने और CAD संभालने का मास्टरप्लान!
बाजार विशेषज्ञों की राय
व्यापारियों और विश्लेषकों का मानना है कि आयात शुल्क में इस बड़ी वृद्धि से घरेलू स्तर पर सोने की लागत बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शादियों के सीजन के कारण मांग पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। सरकार के इस कदम को तात्कालिक आर्थिक दबाव और वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता (Geopolitical Tension) के बीच रुपये को मजबूती देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
अन्य न्यूज़















