सरकार ने माधवी पुरी बुच को सेबी का अध्यक्ष नियुक्त किया, लेंगी अजय त्यागी की जगह

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 28 2022 3:14PM
उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन साल की शुरुआती अवधि के लिए बुच की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
नयी दिल्ली, सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की पूर्व सदस्य माधवी पुरी बुच को सेबी का अध्यक्ष नियुक्त किया। यह पहली बार है, जब एक महिला पूंजी बाजार नियामक का नेतृत्व करेंगी।
उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन साल की शुरुआती अवधि के लिए बुच की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़