HFCL को मिला 834 करोड़ रुपये का Optical Fibre Cable निर्यात ऑर्डर

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

दूरसंचार उपकरण निर्माता एचएफसीएल को एक विदेशी ग्राहक से 834.36 करोड़ रुपये के ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात के ठेके मिले हैं। यह आपूर्ति कंपनी की विदेशी अनुषंगी के माध्यम से जून 2027 तक पूरी की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 400 करोड़ रुपये के नए निवेश को भी मंजूरी दी है।

दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल को विदेश स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के जरिये एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक को ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए करीब 834.36 करोड़ रुपये (लगभग 88.94 करोड़ डॉलर) के निर्यात ठेके मिले हैं। ठेके जून 2027 तक पूरी किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने ग्राहक की पहचान उजागर नहीं की।

एचएफसीएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ये ठेके कंपनी की विनिर्माण क्षमताओं, प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता और उत्पादों की गुणवत्ता में ग्राहकों के भरोसे को दर्शाते हैं।’’ गौरतलब है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने ऑप्टिकल फाइबर और ऑप्टिकल फाइबर केबल की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये के नए निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित विस्तार के लिए धन की व्यवस्था आंतरिक स्रोतों से जुटाई गई राशि और कर्ज के जरिये की जाएगी। इसके जुलाई 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़