एचएसबीसी ने हितेंद्र दवे को भारतीय परिचालन का सीईओ नियुक्त किया

HSBC

विदेशी ऋणदाता एचएसबीसी ने बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

मुंबई। विदेशी ऋणदाता एचएसबीसी ने बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार दवे इस पद पर सुरेंद्र रोशा का स्थान लेंगे।

इसे भी पढ़ें: मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी के घर दूसरी संतान, बेटी लिली डायना का स्वागत

रोशा एचएसबीसी एशिया प्रशांत के सह-मुख्य कार्यकारी के पद पर हांगकांग जा रहे हैं। एचएसबीसी समूह के कुल मुनाफे में भारत का योगदान तीसरे स्थान पर है। देश के 14 शहरों में बैंक की 26 शाखाएं हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़