Indian Bank को Q2 में बड़ा फायदा, शुद्ध लाभ 15% चढ़कर पहुंचा ₹3462 करोड़

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 3,462 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 23,059 करोड़ रुपये और ब्याज आय 19,106 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और सकल एनपीए घटकर 1.61 प्रतिशत पर आ गया।
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 3,462 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 3,018 करोड़ रुपये था। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 23,059 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19,077 करोड़ रुपये थी।
सितंबर तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 19,106 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,590 करोड़ रुपये थी। संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दूसरी तिमाही में कुल कर्ज का 1.61 प्रतिशत रहीं, जो एक साल पहले 2.6 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज सितंबर, 2026 के अंत में घटकर 0.14 प्रतिशत रहा, जो सितंबर, 2025 के अंत में 0.16 प्रतिशत था।
अन्य न्यूज़













