Indigo का ऐलान, अब मंगलुरु से दिल्ली तक का सफर हुआ आसान, नई उड़ान की हुई शुरुआत

indigo
ANI
दिल्ली से मंगलुरु तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइन्स ने बड़ा ऐलान किया है। विमानन सेवा कंपनी इंडिगो की मंगलुरु से नयी दिल्ली के लिए दैनिक उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा की शुरुआत से दिल्ली से मंगलुरु की यात्रा करना काफी आसान होगा।

मंगलुरु। विमानन सेवा कंपनी इंडिगो की मंगलुरु से नयी दिल्ली के लिए दैनिक उड़ान सेवा शुरू हो गई है। एयरलाइन ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली-मंगलुरु मार्ग पर उसकी उड़ान शुक्रवार से शुरू हो गई है।

मंगलुरु से दिल्ली की इस पहली उड़ान में 147 यात्रियों ने सफर किया। यह उड़ान प्रतिदिन नयी दिल्ली से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। वहीं मंगलुरु से दिल्ली के लिए शाम छह बजकर 35 मिनट पर उड़ान रवाना होगी।

इसके साथ ही एयरलाइन ने कहा कि मंगलुरु से कोलकाता की उसकी उड़ान हवाईअड्डे पर जारी मरम्मत कार्यों की वजह से सिर्फ रविवार को ही संचालित होगी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़