जेएलआर ने स्वदेशी रेंज रोवर वेलर की बुकिंग शुरू की

jlr-started-booking-indigenous-range-rover-velar

हमें यकीन है कि रेंज रोवर वेलर का घरेलू स्तर पर विनिर्माण इसे और अधिक आकर्षक बनाएगी। उन्होंने कहा कि मॉडल का स्थानीय विनिर्माण कंपनी की भारतीय बाजार को लेकर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

नयी दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) ने भारत में तैयार रेंज रोवर वेलर की बुकिंग शुरू की है। इसकी शोरूम में कीमत 72.47 लाख रुपये है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वेलर पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण में आती है। दोनों की कीमत बराबर है। जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा, "हम प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ब्रिटेन की सर्वश्रेष्ठ डिजाइन , लग्जरी और प्रौद्योगिकी पेश करना जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी के बाद कर अपराध से जुड़े संदिग्ध लेनदेन में 14 गुणा वृद्धि: FIU

हमें यकीन है कि रेंज रोवर वेलर का घरेलू स्तर पर विनिर्माण इसे और अधिक आकर्षक बनाएगी।" उन्होंने कहा कि मॉडल का स्थानीय विनिर्माण कंपनी की भारतीय बाजार को लेकर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने पाकिस्तान पर जताया संदेह कहा- ''पाक पर कैसे विश्वास करें यूएस''

रेंज रोवर वेलर की आपूर्ति अगले महीने की शुरुआत में शुरू होगी। जेएलआर वर्तमान में एक्सई, एक्सएफ, एक्सजे, एफ - पेस, डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक का उत्पादन स्वदेश में करती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़