कुवैत के तेल कर्मियों ने हड़ताल वापस ली, काम पर लौटे

[email protected] । Apr 20 2016 2:52PM

कुवैत तेल कर्मी संघ ने कार्यकारी पेट्रोलियम मंत्री की ताजा अपील के कुछ घंटों बाद आज हड़ताल वापस ले ली और काम पर लौटने का फैसला किया।

कुवैत सिटी। कुवैत तेल कर्मी संघ ने कार्यकारी पेट्रोलियम मंत्री की ताजा अपील के कुछ घंटों बाद आज हड़ताल वापस ले ली और काम पर लौटने का फैसला किया। संघ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘अमीर के सम्मान और उनके प्रति वफादारी के मद्देनजर हम अपनी संपूर्ण हड़ताल रद्द करने का फैसला किया है।’’ इस बयान से तेल की कीमत घटने में मदद मिली।

बयान में कहा गया कि कर्मचारी काम पर वापस लौट जाएंगे। श्रम संगठन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘तेल कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के संबंध में हम अमीर पर भरोसा करते हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़