लॉकडाउन की अवधि तय होनी चाहिये: आनंद महिंद्रा

Anand Mahindra

महिंद्रा ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि लॉकडाउन को बढ़ाना न केवल आर्थिक रूप से विनाशकारी है, बल्कि इसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों के कारण एक और चिकित्सा संकट पैदा होने का जोखिम है।

नयी दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लॉकडाउन शब्द का प्रयोग नहीं करने की पैरवी करते हुए शनिवार को कहा कि इसकी अवधि तय होनी चाहिये। महिंद्रा ने लॉकडाउन के चौथे चरण की समयसीमा समाप्त होने से एक दिन पहले कहा कि आगे के लिये लॉकडाउन के बजाय ‘अनलॉक 1.0’ शब्द को अमल में लाया जा सकता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, लॉकडाउन की परिके हिसाब से पहले से तय समयसीमा होनी चाहिये। इस शब्द के साथ इसके समाप्त होने का समय भी तय होना चाहिये।’’ उन्होंने कहा, हो सकता है कि अब हमें इस शब्द से दूर जाने और आगे बढ़ने के लिये एक विकल्प खोजने की आवश्यकता है .. क्या यह ‘अनलॉक 1.0’ हो सकता है?’’ महिंद्रा ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि लॉकडाउन को बढ़ाना न केवल आर्थिक रूप से विनाशकारी है, बल्कि इसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों के कारण एक और चिकित्सा संकट पैदा होने का जोखिम है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़