महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Maharashtra

महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल के कारण बुधवार को एमएसआरटीसी के सभी 250 डिपो पर बसों का संचालन बंद रहा।

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल के कारण बुधवार को एमएसआरटीसी के सभी 250 डिपो पर बसों का संचालन बंद रहा। एमएसआरटीसी के कर्मचारी दिन में मुंबई में एक मोर्चा निकालने की योजना बना रहे हैं। कर्मचारी संघ के एक नेता के मुताबिक, पूरे महाराष्ट्र से निगम के कई कर्मचारी निजी वाहनों से शहर के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि, पुलिस उन्हें रास्ते में ही रोक सकती है।

इसे भी पढ़ें: अप्रैल-अगस्त में भारत का कोयला आयात 12 प्रतिशत घटकर 9.41 करोड़ टन 

एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं। एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़