महिंद्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, केवल जनवरी महीने में बेचे 1,010 वाहन; बिक्री का किया आंकड़ा पार

mahindra

महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में एक महीने में रिकॉर्ड संख्या में वाहन बेचे।स्थानीय रूप से विनिर्मित महिंद्रा पिक अप, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन बना हुआ है और जनवरी में इस मॉडल की 618 गाड़ियां बिकीं।

जोहानिसबर्ग। वाहन विनिर्माता महिंद्रा की दक्षिण अफ्रीका स्थित इकाई ने मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने देश में अपने वाहनों की बिक्री 18 साल पहले शुरू की थी। नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनएएएमएसए) के मुताबिक महिंद्रा ने जनवरी 2022 में यहां 1,010 वाहन बेचे जो बिक्री का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और 2021 में समान महीने के मुकाबले 77 फीसदी अधिक है।

इसे भी पढ़ें: TCS 1,000 कर्मचारियों को नौकरी पर रखेगी, यहां जानिए सबकुछ

स्थानीय रूप से विनिर्मित महिंद्रा पिक अप, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन बना हुआ है और जनवरी में इस मॉडल की 618 गाड़ियां बिकीं। महिंद्रा साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा, ‘‘बिक्री के नए रिकॉर्ड से सकारात्मक माहौल बना है और यह उम्मीद है कि यह वर्ष महिंद्रा के लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़