एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

Lengpui airport
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Oct 23 2024 1:41PM

एमएनएफ गठन के 63 साल पूरे होने पर मंगलवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एमएनएफ के अध्यक्ष जोरमथंगा ने कहा कि राज्य के एकमात्र लेंगपुई हवाई अड्डे को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को सौंपने की किसी भी योजना का उनकी पार्टी विरोध करेगी। मिजोरम में एमएनएफ मुख्य विपक्षी पार्टी है।

आइजोल । मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथंगा ने कहा कि राज्य के एकमात्र लेंगपुई हवाई अड्डे को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को सौंपने की किसी भी योजना का उनकी पार्टी विरोध करेगी। मिजोरम में एमएनएफ मुख्य विपक्षी पार्टी है। एमएनएफ गठन के 63 साल पूरे होने पर मंगलवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जोरमथांगा ने कहा कि लेंगपुई हवाई अड्डा राज्य को अन्य क्षेत्रों के साथ संपर्क स्थापित करने के स्रोत के तौर पर काम करता है। 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर सरकार लेंगपुई हवाई अड्डे को भारतीय वायुसेना या अन्य एजेंसियों को सौंपने के बारे में सोचती है तो एमएनएफ इसका अंत तक विरोध करेगी। हवाई अड्डे को किसी भी कीमत पर दूसरों को नहीं सौंपा जा सकता।’’ मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने पहले कहा था कि राज्य सरकार ने अभी तक लेंगपुई हवाई अड्डे को एआईएफ को सौंपने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा था कि हवाई अड्डे को भारतीय वायुसेना या निजी एजेंसियों को सौंपने की व्यवहार्यता पर गौर करने के लिए गठित कार्य समिति वर्तमान में मामले का आकलन कर रही है। इसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल की आगामी बैठकों में पेश की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़