MV Electrosystems का शेयर बीएसई पर 519 और एनएसई पर 520 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ

Mv Electrosystems
AI Image

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के शेयर बृहस्पतिवार को 425 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 22 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ शेयर बाजार में दर्ज हुए। बीएसई पर कंपनी का शेयर 519 रुपये और एनएसई पर 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो दिन के कारोबार में 586 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा। इस शानदार शुरुआत के बाद कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 1,588.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के शेयर बृहस्पतिवार को 425 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर कंपनी का शेयर 519 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 22.11 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 37.88 प्रतिशत उछलकर 586 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 22.35 प्रतिशत अधिक है। सूचीबद्धता के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,588.67 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के 290 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 188.85 गुना अभिदान मिला था।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Update (August 6, 2026) | टेक शेयरों में खरीदारी के दम पर संभला बाज़ार, सेंसेक्स 201 अंक उछला; निफ्टी 24,600 के पार

400-425 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे वाला यह आईपीओ पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को खुलने के पहले ही दिन पूरी तरह अभिदत्त हो गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़