कब मनाया जाएगा Khatu Shyam का जन्मोत्सव? खाटू धाम जाना हो या घर बैठे पूजा करनी है, जानें सब कुछ

साल 2026 में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर मनाया जाएगा। इस दिन राजस्थान के सीकर स्थित खाटू धाम में भव्य श्रृंगार, निशान यात्रा और छप्पन भोग का विशेष आयोजन होता है। श्रद्धालु मंदिर जाकर अथवा घर पर भी विधिपूर्वक पूजा और भजन कीर्तन के साथ बाबा का जन्मदिन मना सकते हैं।
श्याम प्रेमी को हर साल बाबा श्याम का जन्मदिन का इंतजार करते हैं। भक्तजन तीन बाण धारी, हरे के सहारे, खाटू नरेश, बर्बरीक, बाबा श्याम और लखदातार के नाम से पुकारते हैं। राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी का मंदिर स्थित है।
यहां पर भक्तजन अपने बाबा से मिलने जरुर जाते हैं। हर वर्ष बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां श्याम प्रेमियों के लिए खास उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर भजन-कीर्तन, भव्य सजावट और खास तरह की पूजा-अर्चना की जाती है।
अन्य दिनों के मुकाबले श्याम जन्मोत्सव के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। साल 2026 में खाटू श्याम जी के जन्मदिन की तारीखों लेकर आप सबसे मन में भी सवाल होंगे। इस बार बाबा का जन्मदिन 20 नवंबर को है या 21 नवंबर को मनाया जाएगा। यदि आप भी आपने घर पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी करने का सोच रहे है, तो इन बातों को जरुर जानें।
खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव 20 या 21 नवंबर कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरु होकर अगले दिन 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहने वाली है। उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी और बाबा श्याम का जन्मदिन इस बार 20 नवंबर को मनाया जाएगा।
श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खास परंपरा?
हर वर्ष खाटू धाम मंदिर में श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खास तरह के श्रृंगार की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन मंदिर को कई तरह के सुंदर फूलों से सजाया जाता है। श्रद्धालु निशान यात्रा के जरिए बाबा के दरबार में पहुंचकर उनके दर्शन करते हैं। श्याम बाबा को मावे का केक और छप्पन भोग लगाए जाते हैं। जन्मोत्सव वाले दिन देशभर से श्रद्धालु आते हैं।
श्याम बाबा का जन्मोत्सव घर में कैसे मनाएं?
अगर आप घर में ही बाबा श्याम को जन्मोत्सव मनाना चाहते हैं, तो इस विधि से बाबा की पूजा-अर्चना जरुर करें। बाबा के जन्मदिन वाले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करने के स्थान करना चाहिए। इसके साथ ही बाबा श्याम की तस्वीर या मूर्ति को गुलाब के फूल से सजाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुलाब के फूल खासकर लाल गुलाब उन्हें सबसे प्रिय है।
अब शुद्ध देसी घी का दीया जलाएं और फिर बाबा को इत्र व फूल अर्पित करें। इसके बाद चूरमा, पंचमेवा, पेड़े या खीर का भोग लगाएं। इस तरह से सभी लोगों में प्रसाद बांट दें। अपने परिवार के साथ मिलकर बाबा श्याम से संबंधित भजन और कथा जरुर सुनें। इस दिन श्री श्याम चालीसा का पाठ जरुर करें।
श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खाटू श्याम कैसे जाएं?
यदि आप पहली बार खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर खाटू धाम जाना चाहते हैं, तो आप इन चीजों को जरुर ध्यान दें। खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए आप ट्रेन से जा सकते हैं, अगर आपकी टिकट पहले से बुक है। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन 'रींगस जंक्शन' हैं। इधर से धाटू धाम 17 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से आप कैब या टैक्सी के जरिए आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं। यदि आप सड़क मार्ग और बस दोनों के जरिए आराम से जा सकते हैं।
अन्य न्यूज़













