US Dollar के मुकाबले Rupee 24 पैसे मजबूत होकर 93.27 पर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने और विदेशी निवेश बढ़ने से बुधवार को अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपये में मजबूती दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा 93.47 पर खुलने के बाद सुधरकर 93.27 के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को भी रुपया 43 पैसे चढ़कर सात महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.27 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के भारी प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में मजबूती मुख्य रूप से रातोंरात अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट से आई है।
इससे भारत की आयात लागत और महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 93.47 पर खुला और बढ़त हासिल करते हुए 93.27 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को 43 पैसे मजबूत होकर सात महीने के उच्च स्तर 93.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.60 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.46 प्रतिशत फिसलकर 92.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.10 अंक फिसलकर 82,482.30 अंक पर और निफ्टी 26.95 अंक टूटकर 25,355.65 अंक पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,195.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अन्य न्यूज़













