Ola Electric ने देश में डीलर भागीदारों के लिए खोला अपना बिक्री और सेवा नेटवर्क

Ola Electric
AI Image

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी बाजार रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए देश भर में डीलर भागीदारों के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी प्रमुख भविष अग्रवाल के मुताबिक कंपनी स्टोर अब केवल प्रोडक्ट एक्सपीरियंस सेंटर रहेंगे, जबकि डीलर स्थानीय बिक्री और सर्विस संभालेंगे। इस कदम से 10 लाख से अधिक मौजूदा ईवी ग्राहकों को भी बेहतर सेवा मिलेगी।

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में अपने बिक्री और सेवा नेटवर्क को डीलर भागीदारों के लिए खोलने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह कदम उसकी बाजार रणनीति में बड़ा बदलाव है। कंपनी ने पांच साल पहले अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया था।

इसे भी पढ़ें: Gujarat High Court ने बेटी की हत्या की आरोपी मां को जमानत दी, कहा- भूख समाज की विफलता

कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के परिपक्व होने और उपभोक्ताओं में स्वीकार्यता बढ़ने के साथ वह अब अपनी बिक्री रणनीति में बदलाव कर रही है। आने वाले महीनों में कंपनी के स्टोर ब्रांड और उत्पाद अनुभव केंद्रों के रूप में काम करेंगे, जबकि डीलर भागीदार देशभर में स्थानीय बिक्री, सेवा और विस्तार का मुख्य आधार बनेंगे। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि यह कदम देशभर के डीलर के साथ एक महीने तक किए गए जमीनी स्तर के संवाद के बाद उठाया गया है।

कंपनी के अनुसार, डीलर ने उसके उत्पाद पोर्टफोलियो और अपने स्थानीय बाजार अनुभव के संयोजन से ओला की बिक्री तथा भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता की गति बढ़ाने में विश्वास जताया है। ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भविष अग्रवाल ने कहा, हमारे बाजार में उतरने के तरीके में यह एक बड़ा बदलाव है, जो यह दर्शाता है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमने पहले अपने खुद के स्टोर बनाए क्योंकि ईवी में विश्वास को हर स्टोर और शहर में हासिल करना जरूरी था।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: क्या Nagaland Border पर Illegal Mining ने बदला Dikhow River का रुख? Assam में विनाशकारी बाढ़ के कारणों को लेकर राजनीति तेज

उन्होंने कहा कि अब इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के परिपक्व होने के साथ कंपनी का लक्ष्य देश के हर हिस्से तक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचाना है और डीलर भागीदार स्थानीय बाजार को बेहतर ढंग से समझते हैं। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के स्टोर अब ग्राहकों को ब्रांड और उत्पाद का बेहतर अनुभव देने का काम करेंगे, जबकि डीलर भागीदार इस अनुभव को देश के हर कस्बे और मोहल्ले तक पहुंचाएंगे। कंपनी ने कहा कि डीलर भागीदारों को पांच साल में तैयार किए गए मजबूत ब्रांड, 10 लाख से अधिक ग्राहकों वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आधार से मिलने वाले सेवा अवसर, स्कूटर, मोटरसाइकिल और ऊर्जा उत्पादों सहित विस्तृत पोर्टफोलियो तथा बेहतर लाभ मॉडल का फायदा मिलेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़