PFC Net Profit पहली तिमाही में 8,998 करोड़ रुपये रहा, 3.90 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

Pfc Net profit
प्रतिरूप फोटो
AI Image

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ दर्ज किया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने अपने निवेशकों के लिए 3.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। इसके साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी का ऋण खाता 30 जून तक 1,63,184 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में मामूली रूप से बढ़कर 8,998 करोड़ रुपये रहा। आलोच्य तिमाही कंपनी का परिचालन राजस्व 28,526.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पहले यह 28,539.04 करोड़ रुपये था। 

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 8,998 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्तवर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 8,981 करोड़ रुपये था।’’ पीएफसी ग्रुप देश में नवीकरणीय उर्जा के लिए सबसे बड़ा वित्तपोषक बना हुआ है।

कंपनी की नवीकरणीय उर्जा ऋण खाता 30 जून, 2026 तक 1,63,184 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने पहली तिमाही के लिए 3.90 प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़