Goa में PM Vishwakarma Yojana से 18,575 पारंपरिक कारीगरों को मिला आर्थिक लाभ

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अनुसार गोवा में पारंपरिक काम-धंधों को बढ़ावा देने और आर्थिक अवसर सृजित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि योजना के तहत 12,174 लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा 7,442 लोगों को उनके घर पर ही उपकरण किट उपलब्ध कराई गई है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि राज्य में पीएम विश्वकर्मा योजना से 18,575 कारीगरों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक कामों को बचाने और आर्थिक अवसर पैदा करने के लिए प्रयास कर रही है। हस्तशिल्प और छोटे उद्योगों से जुड़ी योजनाओं पर आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि 12,174 लाभार्थियों ने कौशल प्रशिक्षण लिया है, जबकि 7,442 लोगों को उनके घरों पर उपकरण किट उपलब्ध कराई गई है।
इसे भी पढ़ें: Goa में Sub Registrar ऑफिस से होगी संपत्ति रजिस्ट्री, NGDRS से मिला विकल्प
उन्होंने कहा कि राज्य में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कुल 18,575 लोगों को लाभ मिला है। साल 2023 में शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, उपकरण किट, ऋण सहायता और अन्य मदद उपलब्ध कराई जाती है।
अन्य न्यूज़













