इंडिया नेक्स्ट 500 की सूची में रेलटेल 124वें स्थान पर

Railtel

भारत में काम करने वाली मध्यम आकार की शीर्ष कंपनियों में रेलटेल 2021 के दौरान 197वें स्थान पर थी। रेलटेल देश में दूरसंचार अवसंरचना प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

नयी दिल्ली|  सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी रेलटेल फॉर्च्यून इंडिया नेक्स्ट 500-2022 की सूची में 67 स्थान की छलांग लगाकर 124वें स्थान पर पहुंच गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत में काम करने वाली मध्यम आकार की शीर्ष कंपनियों में रेलटेल 2021 के दौरान 197वें स्थान पर थी। रेलटेल देश में दूरसंचार अवसंरचना प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

रेलटेल के साथ दूरसंचार क्षेत्र की पांच निजी कंपनियां भी इस सूची में शामिल है। वही रेलवे की इकाइयों के रूप में इस सूची आईआरसीटीसी भी शामिल है, जो 309वें स्थान पर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़