Regal Resources का Q1 Results धमाका: शुद्ध मुनाफे में 47% का जोरदार उछाल, Export Market में बढ़ी हिस्सेदारी

Regal Resources
website

रीगल रिसोर्सेज ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 47 प्रतिशत की शुद्ध लाभ वृद्धि दर्ज की है, जो मुख्य रूप से परिचालन कुशलता और मूल्यवर्धित उत्पादों पर केंद्रित रणनीति का परिणाम है। हालांकि कुल आय में गिरावट देखी गई, लेकिन मक्का प्रसंस्करण मात्रा में वृद्धि और निर्यात हिस्सेदारी के दोगुने होने ने वित्तीय प्रदर्शन को मजबूत किया है। रीगल रिसोर्सेज वित्तीय परिणाम, कॉर्पोरेट लाभ, और मक्का प्रसंस्करण उद्योग अपडेट।

 मक्का आधारित विशेष उत्पाद बनाने वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 13.32 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 9.06 करोड़ रुपये था। कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 202.57 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 247 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कुल खर्च भी घटकर 185 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल 235 करोड़ रुपये था। रीगल रिसोर्सेज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनिल किशोरपुरिया ने कहा कि मूल्यवर्धित उत्पादों पर मुनाफा बढ़ने से कंपनी को लाभ हुआ। कंपनी की मक्का प्रसंस्करण की मात्रा 7.6 प्रतिशत बढ़कर 69,689 टन हो गई जो एक साल पहले 64,770 टन थी।

वहीं राजस्व में निर्यात की हिस्सेदारी बढ़कर 10.4 प्रतिशत हो गई जो एक साल पहले 4.9 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन तिमाही में रीगल ने अपनी मक्का प्रसंस्करण क्षमता दोगुनी कर 1,650 टन प्रतिदिन कर दी, जो पहले 825 टन प्रतिदिन थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़