मारुति सुजुकी को लगा बड़ा झटका, Q1 Net Profit 9.11% गिरकर ₹3,446.9 करोड़ पर पहुंचा

 Maruti Suzuki
प्रतिरूप फोटो
AI Image

मारुति सुजुकी के वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद से कम रहे हैं, जहां शुद्ध लाभ में 9.11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। परिचालन आय में मजबूत वृद्धि के बावजूद, कच्चे माल की बढ़ती लागत और कुल खर्चों में इजाफे ने मुनाफे पर गहरा दबाव डाला है। मारुति सुजुकी शेयर बाजार और ऑटो सेक्टर तिमाही नतीजे निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण विश्लेषण बिंदु हैं।

नकार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 9.11 प्रतिशत घटकर 3,446.9 करोड़ रुपये रहा। कच्चे माल की लागत समेत कुल खर्च बढ़ने से कंपनी के मुनाफे पर दबाव पड़ा।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,792.4 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन आय 35.9 प्रतिशत बढ़कर 52,469.8 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,605.2 करोड़ रुपये थी।

एमएसआई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 50,000.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 35,585.4 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़