सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

अदाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा।
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.3 अंक की गिरावट के साथ 81,018.33 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 203.45 अंक फिसलकर 24,610 अंक पर आ गया।
बाद में इनमें और गिरावट आई... सेंसेक्स 746.48 अंक फिसलकर 80,832.82 अंक पर और निफ्टी 233.80 अंक की गिरावट के साथ 24,575.65 अंक पर कारोबार करने लगा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।
अदाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा।
अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,201.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 410.19 अंक की बढ़त के साथ 81,596.63 अंक पर जबकि निफ्टी 129.55 अंक चढ़कर 24,813.45 अंक पर बंद हुआ था।
अन्य न्यूज़












