बड़ी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 255 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

sensex
ANI

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 255 अंक टूटा। जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 46 फीसदी बढ़ गया था, इसके बावजूद कंपनी के शेयर में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट आई।सेंसेक्स में, रिलायंस के अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों में गिरावट हुई।

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में गिरावट के चलते सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 255 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 255.39 अंक टूटकर 55,816.84 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 70.35 अंक गिरकर 16,649.10 पर था। जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 46 फीसदी बढ़ गया था, इसके बावजूद कंपनी के शेयर में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट आई। सेंसेक्स में, रिलायंस के अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों में गिरावट हुई। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: पोत परिवहन पर अगले छह महीने तक मिलेगी बंदरगाह, पोत शुल्क से छूट

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई तथा हांगकांग नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं सियोल हरे निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। पिछले सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.28 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 56,072.23 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.20 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,719.45 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को675.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़