कपड़ा निर्माता सोनासेलेक्शन इंडिया का 141.6 करोड़ रुपये का IPO 17 सितंबर से खुलेगा, ₹94-99 तय हुआ प्राइस बैंड

कपड़ा विनिर्माता कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड ने अपने 141.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा।
राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित प्रमुख एकीकृत कपड़ा विनिर्माण और प्रसंस्करण कंपनी 'सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड' (Sonaselection India Limited) अपने 141.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के साथ शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने अपने इस सार्वजनिक निर्गम के लिए 94 से 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 16 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
भीलवाड़ा मुख्यालय वाली कंपनी के आईपीओ में 1.43 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जिनकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 141.57 करोड़ रुपये बैठती है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी की विनिर्माण इकाई में संयंत्र और मशीनरी खरीदने तथा सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।
वर्ष 2022 में स्थापित सोनासेलेक्शन इंडिया टेक्सटाइल सेक्टर की एक उभरती हुई एकीकृत विनिर्माण और प्रसंस्करण कंपनी है। इसका मुख्य विनिर्माण ढांचा और परिचालन केंद्र राजस्थान के टेक्सटाइल हब भीलवाड़ा में स्थित है। कर्ज मुक्त होने और नई मशीनरी के साथ अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने की योजना से कंपनी को उम्मीद है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद उसकी वित्तीय स्थिति और बाजार हिस्सेदारी दोनों में मजबूती आएगी।
अन्य न्यूज़














