Stock Market Fall | ईरान-अमेरिका तनाव का दलाल स्ट्रीट पर असर! सेंसेक्स 76,391 पर बंद, अदाणी पोर्ट्स और एसबीआई के शेयर फिसले

स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में उछाल से मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 364 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 127 अंक की गिरावट आई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। वैश्विक मोर्चे पर बनी अनिश्चितता और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के चलते दलाल स्ट्रीट पर सुस्ती छाई रही।
इसे भी पढ़ें: Student Protests के बीच सरकार का बड़ा कदम, Jitendra Singh बोले - कहीं भी बैठकर करें Dialogue, समाधान को तैयार
कारोबार के अंत में बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, ट्रेडिंग के दौरान एक समय सेंसेक्स में 603.07 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और यह 76,151.98 अंक के निचले स्तर तक चला गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 126.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की फिसलकर 23,869.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें: Co-Op in Canada: कनाडा में पढ़ाई के साथ शानदार Salary और Job का मौका, जानें क्या है Co-op Program
सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा स्टील के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इटर्नल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 4.52 प्रतिशत बढ़कर 98.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि और वैश्विक स्तर पर एआई निवेश को लेकर फिर से बढ़ी चिंताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 819.20 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में संभावित बाधाओं की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से निवेशकों की धारणा महंगाई और कंपनियों के मुनाफे पर पड़ने वाले असर से प्रभावित हुई है।’’
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। हालांकि, यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स बुधवार को 715.06 अंक और निफ्टी 191.45 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
अन्य न्यूज़














